पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Anurag Thakur says UCC is the BJP's resolve; will implement it in other states as well.

हिमाचल: अनुराग ठाकुर बोले- यूसीसी भाजपा का संकल्प, अन्य राज्यों में भी करेंगे लागू

Mon, 29 Jun 2026 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 08:29 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को उन्होंने कहा कि शिमला आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अगर जाखू मंदिर में हनुमान के दर्शन नहीं करता तो उसकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। 

विज्ञापन
Himachal: Anurag Thakur says UCC is the BJP's resolve; will implement it in other states as well.
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिले अनुराग ठाकर, जाख मंदिर में टेका माथा। - फोटो : संवाद

विस्तार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भाजपा का संकल्प है और देवभूमि उत्तराखंड से इसकी शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को उन्होंने कहा कि शिमला आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अगर जाखू मंदिर में हनुमान के दर्शन नहीं करता तो उसकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। यह स्थान केवल आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के चरणों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर क्षेत्र में विफल राष्ट्र साबित हुआ है। यदि वह किसी क्षेत्र में सफल है तो वह केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने में है। अपनी आंतरिक विफलताओं और अव्यवस्थाओं का ठीकरा भारत पर फोड़ना उसकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों के कारण दुनिया में अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। वर्ष 2014 में भारत जहां दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, वहीं आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। करोड़ों परिवारों को पक्का घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, बैंक खाते, नल से जल और मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की अभूतपूर्व सौगात मिली है। एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार, रेलवे और सड़क संपर्क को मजबूत करने वाली परियोजनाएं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में ही हिमाचल के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत से 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें लगभग 2,019 करोड़ रुपये का केंद्रीय अंश है। केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है। आपदा पुनर्निर्माण, पूंजीगत निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भी केंद्र ने सैकड़ों करोड़ रुपये जारी किए हैं। वित्त आयोग के माध्यम से करों में हिस्सेदारी और अन्य केंद्रीय सहायता के रूप में भी हिमाचल को लगातार सहयोग मिल रहा है। अनुराग ठाकुर ने सोमवार को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से लोकभवन में मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सांसद हर्ष महाजन से भी उनके घर जाकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों को कर रही बेइज्जत : बिंदल

नगर निगम में महापौर, उपमहापौर चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों को बेइज्जत करने में जुटी हुई है। सोलन में नगर निगम पार्षदों की शपथ के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 31 मई को नगर निगम चुनाव के परिणाम आ गए थे, मगर एक माह बाद सरकार व प्रशासन की नींद खुली और सोमवार को चुने हुए पार्षदों की शपथ करवाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जनता के मत को भी कांग्रेस ठुकरा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल हथकंडे अपनाने के लिए एक माह तक कांग्रेस ने शपथ नहीं करवाई। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। कहा कि 23 जून को एक पत्र निकाला गया, जिसमें लिखा कि 29 जून को शपथ होगी। 24 जून को एक और पत्र बनाया गया।

विज्ञापन

इसमें चुनाव के लिए नोटिस किया गया और 27 जून तक इस पत्र को दबाकर रख दिया गया। उन्होंने कहा कि 27 जून को एक और पत्र निकाला गया, जिसमें भाजपा के दो चुने हुए पार्षदों के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। इसमें सुक्खू सरकार एक अधिसूचना जारी करती है, जिसमें मंडलायुक्त को निगम के चुने हुए पार्षदों की सदस्यता को रद्द करने के लिए अधिकृत किया जाता है। पत्र में लिखा गया है कि केवल निगम के सदस्यों के लिए अधिकृत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शहरी विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग आदि को भी लिया जा सकता था, लेकिन जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों पर कुठाराघात करने और महापौर व उपमहापौर के चुनाव को हाईजैक करने के लिए यह षड्यंत्र किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि सुक्खू व शांडिल की सरकार हर हद तक गिर चुकी है।

इसलिए इस सरकार से किसी भी प्रकार की घटिया हरकत की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने सवाल किया कि सोलन में एक माह में न तो मुख्यमंत्री, न मंत्री, न विधायक और न ही कोई अधिकारी नहीं बदला गया। जब दो पार्षदों ने नामांकन भरे तो उन्हीं अधिकारियों के समय में सबकुछ जायज था, जब चुनाव जीत गए तो कांग्रेस षड्यंत्र पर उतर आई और उसने खिलाफ मामला दर्ज किया। कहा कि निगम को हाईजैक करने के लिए संविधान व नियम कानून की कांग्रेस धज्जियां उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे सड़कों के ऊपर लड़ेगी और सरकार व प्रशासन इसमें जवाबदेह होगा। उन्होंने कहा कि पहले एक माह तक शपथ लटकाई और कांग्रेस के इशारे पर फिर महापौर व उपमहापौर का चुनाव तीन से चार दिन तक लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed