{"_id":"6a435e65341139114900653c","slug":"video-shimla-dayanand-public-school-police-ki-pathshala-awareness-program-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दयानंद पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला, छात्रों को साइबर क्राइम और नशे से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दयानंद पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला, छात्रों को साइबर क्राइम और नशे से बचाव की जानकारी
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:42 AM IST
राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे डीएसपी ने छात्रों को नशे से दूर रहने और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए।
इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल की 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नशे से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपमा, शिक्षकगण और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।