सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal budget 2026-27 big annoucements employees youth farmers cm sukhu

Himachal Pradesh Budget 2026-27: अस्थायी कर्मियों पर राहत की फुहार, 11 नई योजनाएं; सबकुछ जानें विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Mar 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Budget News In Hindi: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया।  सीएम सुक्खू ने आज लगभग 4 घंटे 16 मिनट बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। पढ़ें पूरी खबर...

himachal budget 2026-27 big annoucements employees youth farmers cm sukhu
Himachal Budget 2026-27 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में अस्थायी कर्मचारियों, गरीब तबके और गांव-देहात को बड़ी राहत दी है। शनिवार को उन्होंने केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने और सीमित संसाधनों का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह चालू वित्त वर्ष की तुलना में 3,586 करोड़ रुपये कम है। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: लंबा बजट, सदन में बवाल, छोटे कर्मचारियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में 58,514 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करते हुए आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सीएम सुक्खू ने अपना 50, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों का 30, विधायकों का 20, बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों का 20 और अधिकारियों का 3 से 30 फीसदी वेतन छह महीने के लिए स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट से भी अनुरोध किया कि वर्तमान वित्तीय स्थिति को समझते हुए स्वेच्छा से सीनियर लेवल पर 30, जिला न्यायाधीशों के स्तर पर 20 प्रतिशत और ग्रुप ए व बी अधिकारियों के स्तर पर 3 प्रतिशत वेतन छह महीने तक स्थगित करने पर विचार किया जा सकता है। 

बजट भाषण में चुनाव से पहले की 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की कांग्रेस की गारंटी के तहत एक लाख गरीब परिवारों को इसका लाभ देने की घोषणा की गई। इन्हीं परिवारों की महिलाओं को मासिक 1500-1500 रुपये भी दिए जाएंगे। बजट में अस्थायी कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों का मानदेय बढ़ाया। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए उपकरणों की खरीद, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन बढ़ाने का एलान किया। पहली बार प्रदेश में पैरा मिलिट्री बोर्ड भी बनेगा। अनुबंध कर्मचारी साल में दो बार 30 सितंबर और 31 मार्च में नियमित होंगे। 

स्टडी लीव पर जाने वाले सभी कर्मियों को 100 प्रतिशत वेतन मिलेगा। खेलो हिमाचल प्रतियोगिताएं करवाने के लिए अलग बजट रखकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने का एलान किया गया है। महिलाओं के संपत्ति के अधिकार के लिए उन्हें 80 लाख से एक करोड़ रुपये  के प्लॉट की खरीद पर स्टांप शुल्क की दर केवल चार प्रतिशत रहेगी। तीन नए शहर बद्दी में हिम चंडीगढ़, सिरमौर में हिम पंचकूला और धौलाधार के आंचल में कांगड़ा वैली टाउनशिप बनाने का जिक्र भी बजट में है।

11 नई योजनाएं
  • मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना
  • हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए चरवाहा सशक्तीकरण (पहल)
  • कंप्रिहेंसिव हिमाचल इंटीग्रेटिड कामर्शियल पोल्ट्री स्कीम 
  • शुभ विवाह योजना
  • मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना
  • हिमाचल बायो डायवर्सिटी स्टेकहोल्डर लेड कंजरवेशन
  • यूनिफाइड स्कीम
  • साइबर मित्र योजना
  • खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान
  • जीएसटी करदाता स्वैच्छिक अनुपालन जागरूकता अभियान
  • सशक्त नारी स्वस्थ
  • परिवार-एकीकृत मिशन
  • मिशन 32 प्रतिशत 

सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे 
प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के स्थान पर स्वच्छ ईंधन प्रदान करने के लिए सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी और सीएनजी पॉलिसी लागू होगी। उचित मूल्य की दुकानों पर बिकेगा बाजार में बिकने वाली वस्तुएं के निरीक्षण के लिए ई-इंस्पेक्शन स्टेंपिंग प्रणाली शुरू होगी।

अदरक का समर्थन मूल्य तय   गेहूं, मक्की, हल्दी के रेट बढ़े 
बजट में पहली बार अदरक खरीद के लिए 30 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। प्राकृतिक खेती से उगाई गेहूं का समर्थन मूल्य 60 से 80, मक्का 40 से 50, पांगी घाटी के जाै का समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये किया गया है। हल्दी का समर्थन मूल्य 90 से बढ़ाकर 150 रुपये किया गया है। 
 

इन अस्थायी कर्मियों का बढ़ाया गया मानदेय 
 
पद पहले अब 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 10,500 11,500 
मिनी आंगनबाड़ी  7,300 8,300
आंगनबाड़ी सहायिका 5,800 6,800
आशा वर्कर 5,800 6,800 
मिड-डे मील वर्कर्ज 5,000 5,500
वाटर कैरियर (शिक्षा) 5,500 6,000
जलरक्षक 5,600 6,100 
एमपीडब्ल्यू (जलशक्ति) 5,500 6,000
पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर 6,600 7,100 
पंचायत चौकीदार 8,500 9,000 
राजस्व चौकीदार     6,300 6,800
राजस्व लंबरदार 4,500 5,000 

इनका भी बढ़ा मानदेय : सिलाई शिक्षकों का 1000, एसएमसी शिक्षकों का 500, मल्टी टास्क वर्कर्स लोक निर्माण का 500, एसएमसी शिक्षकों का 500, आईटी शिक्षकों का 500 और एसपीओ का 500 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है।

गतिरोध के साथ 4 घंटे 9 मिनट 30 सेकंड चला सीएम का भाषण
बतौर वित्त मंत्री 11 बजे शुरू हुए सीएम के बजट भाषण में शुरू में ही गतिरोध पैदा हो गया, जब उन्होंने केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान बंद किए जाने पर विपक्ष को निशाने पर लिया। भाजपा विधायक दल बजट भाषण के कुछ शब्दों को असांविधानिक बताते हुए नारेबाजी करने लगा और वेल में चला गया। करीब साढ़े 11 बजे तक सदन की कार्यवाही बाधित रही। इसके बाद मुख्यमंत्री का बजट भाषण फिर शुरू हुआ। बीच में 1:45 से 2:30 तक फिर ब्रेक रहा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने आगे का बजट भाषण पढ़ा, जो करीब साढ़े चार बजे तक चला। मुख्यमंत्री का यह बजट भाषण चार घंटे नौ मिनट 30 सेकंड तक चला।

सीएस, डीजीपी का 30 और एसपी स्तर के अफसरों का 20 फीसदी वेतन स्थगित
मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और सभी प्रधान सचिवों के वेतन का 30, सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों का 20, डीजीपी, एडीजीपी का 30 प्रतिशत, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों का 20 प्रतिशत, वन विभाग के हॉफ, पीसीसीएफ, अतिरिक्त पीसीसीएफ का 30 प्रतिशत, सीसीएफ, सीएफ और डीएफओ स्तर के वन अधिकारियों का 20 प्रतिशत वेतन अस्थायी रूप से स्थगित किया जाएगा। ग्रुप ए व बी अधिकारियों के वेतन का तीन प्रतिशत हिस्सा अगले छह महीनों के लिए अस्थायी रूप से टाला जाएगा। ग्रुप सी व ग्रुप डी को इससे पूरी तरह से बाहर रखा गया।

स्वास्थ्य कर्मियों को साैगात
 
पद पहले अब 
स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष) 50,260  60,780
स्वास्थ्य अधिकारी (डेंटल) 49,800 61,200
फार्मासिस्ट 30,500 46,500
एएनएम 26,650 38,500
आशा को-ऑर्डिनेटर 30,775 45,750
ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर 41,550 62,650 
डेंटल हाइजीनिस्ट 29,000 42,650
अकाउंटेंट   39,650 59,750
लैब तकनीशियन 35,750 49,500

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी 
पद पहले अब 
स्टाफ नर्स 13,925 25,000
लैब तकनीशियन 14,400 25,000
फार्मासिस्ट 13,062 25,000
ओटी तकनीशियन 17,820 25,000
डाटा एंट्री ऑपरेटर 14,400 18,000

कांस्टेबल के 1000 पदों समेत 2200 नई नाैकरियां 
बजट में 2200 से ज्यादा नई नाैकरियां देने का वादा भी किया गया है। इनमें एक हजार पद पुलिस कांस्टेबल के भरे जाएंगे। इसके अलावा ट्रेनी आधार पर चिकित्सकों के 300, सहायक स्टाफ नर्सों-पैरा मेडिकल स्टाप के 150, पंचायत सचिवों के 150, पटवारियों के 645 पद भरे जाएंगे। 

रुपये बढ़ा गाय व भैंस के दूध का खरीद मूल्य 
सरकार ने बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए गाय के दूध का खरीद मूल्य 51 से 61 और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है। इसके अलावा, दूध खरीद से जुड़ी पंजीकृत संस्थाओं को अगले वित्त वर्ष के 3 की जगह 6 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड और जीवन बीमा की सुविधा मिलेगी 
 

पेंशनरों को बकाया देगी सरकार
बजट में घोषणा की गई कि 2016 से पहले के सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरोें को उनकी बकाया पेंशन के पूरे एरियर का पूरा भुगतान किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बकाया ग्रेच्युटी व लीव इन्कैशमेंट के एरियर का पूरा भुगतान किया जाएगा। इस पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

25 रुपये बढ़ी दिहाड़ी, आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम वेतन तय
दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसे 425 से बढ़ाकर 450 रुपये करने की घोषणा की गई। आउटसोर्स कर्मचारियों को अब न्यूनतम वेतन 13,750 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed