सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Civic Body Elections Campaigning to End Tomorrow at 3 PM Dry Day Also Declared

हिमाचल प्रदेश: शुक्रवार दोपहर 3 बजे थम जाएगा प्रचार, ड्राई-डे भी घोषित; 17 मई को 51 शहरी निकायों में मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 14 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम समेत 51 शहरी निकायों में 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।  सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर नगर परिषद और नगर पंचायतों में मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि चार नगर निगमों में परिणाम के लिए 31 मई तक इंतजार करना होगा। पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Civic Body Elections Campaigning to End Tomorrow at 3 PM Dry Day Also Declared
शहरी निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम समेत 51 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव प्रचार का समय कल यानी 15 मई 2026 को दोपहर 3 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क (डोर-टू-डोर) प्रचार कर सकेंगे। कोई भी रैली, जुलूस या ढोल-नगाड़ों वाला प्रचार नहीं हो सकेगा।

Trending Videos


ड्राई-डे लागू
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 मई दोपहर 3 बजे से 17 मई को मतदान समाप्त होने तक पूरे राज्य में ड्राई-डे रहेगा। शराब की दुकानें, बीयर बार और होटलों में शराब परोसने की सुविधा बंद रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर एक्साइज विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान कब और कहां?
17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक 51 निकायों में मतदान होगा। ईवीएम मशीनों से वोट डाले जाएंगे। अधिकांश नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी। चार नगर निगमों सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में मतगणना 31 मई को होगी।

51 शहरी निकायों में कितने उम्मीदवार?

  • कुल 439 पदों पर 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • सबसे ज्यादा उम्मीदवार कांगड़ा जिले में (218) हैं।
  • कुल मतदाता संख्या करीब 3.80 लाख है, जिनमें लगभग समान संख्या में पुरुष और महिला मतदाता शामिल हैं।


सबकी नजर चार नगर निगमों पर
चूंकि सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर हो रहे हैं, इसलिए इन्हें 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है। दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और भाजपा इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक रही हैं।


कुछ वार्डों में निर्विरोध जीत
कई वार्डों में प्रत्याशी बिना मुकाबले चुने जा चुके हैं, जिनमें नगर पंचायत करसोग, ज्वालामुखी, बंजार, रिवाल्सर, नेरवा और चिड़गांव के कुछ वार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed