सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Legacy defeated Eagles in the Legends Cricket League.

Shimla News: लीजेंड क्रिकेट लीग में लिगेसी ने ईगल टीम को दी शिकस्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Legacy defeated Eagles in the Legends Cricket League.
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में लेजेंड लाइन टीम जीती
Trending Videos

लिगेसी की ओर से बृजेश शर्मा ने बनाए नाबाद 67 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में बुधवार को लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बारिश के कारण पिछले दो दिन मैच नहीं हो पाए थे लेकिन बुधवार को मैदान पर उतरे 50 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का मनोरंजन किया। खिलाड़ियों का जोश और फिटनेस युवाओं को भी मात देता नजर आया।

प्रतियोगिता पहला मुकाबला लेजेंड लिगेसी और लेजेंड ईगल के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लेजेंड ईगल ने निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से योगेश वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी लेजेंड लिगेसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 190 रन का लक्ष्य महज 15.2 ओवर में हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसमें लेजेंड लिगेसी की ओर से बल्लेबाज बृजेश शर्मा ने नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। वहीं प्रदीप सांवत ने मात्र 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 45 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इसके बाद अनिलेश्वर ने 9 गेंदों पर नाबाद 23 रन जड़कर जीत को आसान बना दिया। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच बृजेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला लेजेंड हरिकेंस और लेजेंड लाइन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लेजेंड हरिकेंस ने 180 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम की ओर से नरवीर ठाकुर ने 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेजेंड लाइन की टीम के बल्लेबाज राजेश ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 112 रन की विस्फोटक पारी खेली। इनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए राजेश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भराड़ी मैदान में आयोजित इस लीग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर खिलाड़ियों का जज्बा और खेल भावना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article