{"_id":"6a05691fdafadced94026efd","slug":"himachal-weather-rain-and-thunderstorm-alert-issued-for-four-districts-including-kangra-today-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज कांगड़ा समेत चार जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट, जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज कांगड़ा समेत चार जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट, जानें अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में वीरवार को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार जताए हैं जबकि वीरवार को चार जिलों में भारी बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बुधवार को शिमला, धर्मशाला, ऊना और किन्नौर जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। धर्मशाला में शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऊना और शिमला में भी शाम को बारिश हुई। उधर, किन्नौर के मलिंग नाला में देर शाम भूस्खलन होने से रिकांगपिओ-काजा सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। रामपुर के ज्यूरी में तेज अंधड़ से मकान की छत उड़ गई।
Trending Videos
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से वीरवार को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार जताए हैं जबकि वीरवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। शुक्रवार से फिर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 15 से 17 मई तक कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 18 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को रोहतांग में दोबारा बर्फबारी हुई और कुल्लू में बादल झमाझम बरसे। घाटी के मौसम में अभी भी ठंडक बरकरार है। मैदानी सहित कई जिलों में बुधवार को धूप खिली रही। इससे तापमान में बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.6, ताबो में 3.1, कुकुमसेरी में 5.7, कल्पा में 6.4, मनाली में 9.8, धर्मशाला में 13.8, सोलन में 15.2, शिमला में 15.6, मंडी में 1.3, नाहन में 17.7, कांगड़ा में 19.6, ऊना में 20.2 और बिलासपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, ऊना में 35, सुंदरनगर में 34.3, मंडी में 33.6 और धर्मशाला में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।