{"_id":"69cdebe3dae81366ea06c18f","slug":"himachal-cm-sukhvinder-singh-sukhu-reaction-to-the-entry-tax-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एंट्री टैक्स पर बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री, हमारी बसों से लिए जाते 3 हजार, हमने कुछ नहीं कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एंट्री टैक्स पर बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री, हमारी बसों से लिए जाते 3 हजार, हमने कुछ नहीं कहा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब हिमाचल की बसें जाती हैं तो बसों को तीन हजार रुपये देने होते हैं तो हमने तो कुछ नहीं कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब हमारा भाई है और हरियाणा भी हमारा भाई है। जब हिमाचल की बसें जाती हैं तो बसों को तीन हजार रुपये देने होते हैं तो हमने तो कुछ नहीं कहा है। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे। बीते दिन भी उनसे संपर्क किया गया था तो व्यस्त थे, जब उनका फोन आया तो वह विधानसभा में थे। बुधवार सुबह उन्हें फिर फोन किया तो वह कहीं व्यस्त थे। एंट्री टैक्स पुराना ही है।
मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबसे बड़े झूठे तो भाजपा के ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि वह एक बात कहना चाहते हैं कि छह टायर के ट्रक के लिए रेट 570 रुपये हैं। टू एक्सेल और थ्री एक्सेल के लिए बराबर दर रखी गई है। थोड़ा सा बदलाव पांच सीटर गाड़ी का 70 रुपये लगता था और पांच सीटर से ऊपर गाड़ी का 130 रुपये था। इसका युक्तिकरण करके 130 वाले को 100 रुपये किया है, जबकि 70 वाले को 100 रुपये किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि फास्ट टैग की तकनीकी खामी भी है, इसलिए पिछले रेट के हिसाब से ही यह सब लग रहा है। अगर कहीं गलतफहमी हुई है तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा। इस प्रकार नहीं करना चाहिए।
Trending Videos

बोले- प्रबोध सक्सेना को एक्सटेंशन अच्छे कार्यों को देखते हुए दी
मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से दो पूर्व मुख्य सचिवों आरडी धीमान और प्रबोध सक्सेना पर लगाए आरोपों पर कहा कि यह ब्यूरोक्रेसी की आपसी लड़ाई होती है। अगर गलत कहीं भी कोई होगा तो सरकार इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। किसी को एक्सटेंशन देना सरकार का अधिकार क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि प्रबोध सक्सेना को एक्सटेंशन उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए दी गई है। सीएम ने कहा कि वह अभी आंतरिक चीजों की सभी जानकारियां प्राप्त करेंगे, उसके बाद ही बोलेंगे। विपक्ष की ओर से सीएम पर लगाए जा रहे अधिकारियों को संरक्षण देने के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्हें तो तीनों अधिकारियों की प्रोटेक्शन है।
सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
सीएम से विस परिसर में एचपीयू के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों की जानकारी दी।