सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Free electricity up to 125 unitswill be available on only two domestic meters; linked to a Ration Car

हिमाचल: 125 यूनिट तक दो घरेलू मीटरों पर ही निशुल्क मिलेगी बिजली, लाभ उठाने के लिए करना होगा ये काम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में 125 यूनिट तक प्रतिमाह दो घरेलू मीटरों पर ही निशुल्क बिजली मिलेगी। इसका लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को राशन कार्ड से मीटर लिंक करवाने होंगे। 

Himachal Free electricity up to 125 unitswill be available on only two domestic meters; linked to a Ration Car
हिमाचल बिजली दरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 125 यूनिट तक प्रतिमाह दो घरेलू मीटरों पर ही निशुल्क बिजली मिलेगी। इसका लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को राशन कार्ड से मीटर लिंक करवाने होंगे। दो से अधिक बिजली मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक 5.44 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना होगा। 126 से अधिक यूनिट पर इन उपभोक्ताओं को भी शून्य यूनिट से 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देने आएंगे। 

Trending Videos

125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली
बुधवार को विशेष सचिव ऊर्जा शुभकरण सिंह की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो बिजली मीटरों तक ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रत्येक मीटर पर 125 यूनिट तक रियायत दी जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के दो से अधिक मीटर हैं, उनके लिए दो मीटर का चयन बिलिंग सिस्टम के जरिये किया जाएगा, जिसे उपभोक्ता बाद में बदल भी सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत स्लैब आधारित सब्सिडी लागू रहेगी। 0 से 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 126 से अधिक खपत पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी
 126 से 300 और 301 यूनिट से अधिक खपत पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। विशेष ऊर्जा सचिव शुभकरण सिंह के पत्र के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने कंज्यूमर आईडी को राशन कार्ड से लिंक नहीं किया है, उन्हें सब्सिडी का लाभ लेने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 0 से 125 यूनिट स्लैब के उपभोक्ताओं को पहले की तरह जीरो बिल मिलता रहेगा, जैसा कि पिछले वित्त वर्ष में जारी था। एक राशन कार्ड पर दो से अधिक मीटर होने की स्थिति में अतिरिक्त मीटर पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी और उन पर पूरी दरें लागू होंगी।

अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
सरकार ने एक लाख अति गरीब परिवारों को एक मीटर पर प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त देने का फैसला लिया है। इन उपभोक्ताओं को जीरो बिल जारी होगा और इसमें सेट, ईडी और मीटर टैक्स भी नहीं लगेगा। पात्र परिवारों की सूची संबंधित विभाग बिजली बोर्ड के साथ साझा करेगा। इसके अलावा बीपीएल परिवारों को भी दो बिजली मीटरों पर 125-125 यूनिट तक निशुल्क बिजली सप्लाई मिलेगी।

कृषि उपभोक्ताओं को दी राहत
सरकार ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया है। 0 से 20 केवीए तक के कनेक्शन पर 5.03 रुपये की बिजली दरों पर 4.73 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। प्रभावी दर घटकर 30 पैसे प्रति यूनिट रहेगी। इन उपभोक्ताओं से फिक्स्ड चार्ज 105 रुपये प्रति माह लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed