फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal government forms high level committee on complex system

Himachal News: हिमाचल में कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर हाईलेवल कमेटी गठित, 5 अगस्त को शिमला में होगी पहली बैठक

Wed, 29 Jul 2026 06:58 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 29 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर सरकार ने उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है। समिति शिक्षक संगठनों के साथ चर्चा कर सिस्टम की व्यवहारिक दिक्कतों और प्रभावों की समीक्षा करेगी। 5 अगस्त को शिमला में इसकी पहली बैठक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। शिक्षक संगठन लगातार इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
himachal government forms high level committee on complex system
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर जारी विवाद के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 25 जुलाई को हुई बैठक के बाद अब शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न शिक्षक संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा निदेशक अशीष कोहली करेंगे। समिति में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। यह समिति कॉम्प्लेक्स सिस्टम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि कॉम्प्लेक्स सिस्टम को सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से लागू किया गया था, लेकिन इसे लेकर हिमाचल प्रदेश प्राइमरी टीचर फेडरेशन सहित कई शिक्षक संगठनों ने आपत्तियां उठाई हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने मामले की विभागीय स्तर पर समीक्षा कराने का निर्णय लिया है। समिति में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा एचपीपीटीएफ, हिमाचल प्रदेश नॉन टीचिंग एम्प्लाइज एसोसिएशन (एचपीएनटीईए), प्रिंसिपल एसोसिएशन, स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हेड टीचर संगठन, टीजीटी संघ, सीएंडवी फेडरेशन सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। शिक्षा निदेशालय लालपानी शिमला के सम्मेलन कक्ष में समिति की पहली बैठक 5 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे और कॉम्प्लेक्स सिस्टम के प्रभाव, व्यवहारिक कठिनाइयों तथा संभावित संशोधनों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में प्रदेशभर के हजारों प्राथमिक शिक्षक हाल ही में शिमला पहुंचे थे और आंदोलन चलाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और शिक्षक दिवस से पहले इस विषय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। उधर, शिक्षकों ने कांप्लेक्स सिस्टम को रद्द करने की मांग को लेकर निदेशालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed