Himachal Weather: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर जून में हिमपात, चार जिलों में आज बारिश, अंधड़ का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने शुक्रवार को शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा 6 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कई इलाकों में अंधड़ और ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई। शिमला समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश, जबकि रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति और धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ। दोपहर को अचानक मौसम बदलने के बाद छह जिलों शिमला, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी में जोरदार बारिश, जबकि कांगड़ा में कुछ जगहों पर अंधड़ भी चला।
राजधानी शिमला में दोपहर एक से दो बजे के बीच एक घंटे में 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश के चलते शिमला में रामचंद्रा चौक-रिच माउंट सड़क भूस्खलन के चलते बाधित हो गई है। मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। शिमला और साथ लगते मशोबरा क्षेत्र में कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई है। जून माह में पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ गई है। रोहतांग दर्रा में वीरवार शाम करीब चार बजे बर्फबारी शुरू हुई। वहीं, बारालाचा, कुंजम, शिंकुला, सीबी रेंज और धौलाधार की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।
| स्थान | अधिकतम तापमान (°C) |
|---|---|
| नेरी | 38.6 |
| ऊना | 37.4 |
| कांगड़ा | 36.5 |
| बरठीं | 35.4 |
| सुंदरनगर | 34.7 |
| मंडी | 34.6 |
| नाहन | 33.4 |
| धर्मशाला | 33.0 |
| चंबा | 32.9 |
| सोलन | 31.5 |
| शिमला | 25.5 |
| मनाली | 25.0 |
| सुंदरनगर | 34.7 |
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के चार जिलों शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 6 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है और कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।