फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal hydropower capacity only half utilised 530 projects pending

Hydropower In Himachal: 24 हजार मेगावाट क्षमता के बावजूद आधी बिजली ही बना पा रहा हिमाचल, 530 परियोजनाएं अटकीं

Sun, 26 Jul 2026 10:57 AM IST
Ankesh Dogra अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Jul 2026 10:57 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में करीब 24 हजार मेगावाट जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है, लेकिन अब तक केवल 12,588 मेगावाट क्षमता का ही दोहन हो पाया है। ऊर्जा विभाग के अनुसार 530 परियोजनाएं अब भी मंजूरी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अटकी हैं। चिनाब और सतलुज बेसिन में सबसे अधिक संभावनाएं हैं, जबकि सरकार पर्यावरणीय संतुलन के साथ लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
himachal hydropower capacity only half utilised 530 projects pending
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश की पावर स्टेट कहलाने की महत्वाकांक्षा रखने वाला हिमाचल प्रदेश आज भी अपनी जल विद्युत क्षमता का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहा है।  प्रदेश में जल विद्युत उत्पादन की कुल संभावित क्षमता 23,947.25 मेगावाट आंकी गई है, लेकिन इसमें से केवल 12,588.63 मेगावाट क्षमता ही उत्पादन में लाई जा सकी है।

विज्ञापन

प्रदेश अपनी कुल संभावित क्षमता का करीब 52.6 प्रतिशत ही दोहन कर पाया है। ऊर्जा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 189 जल विद्युत परियोजनाएं चालू हैं, जबकि 54 परियोजनाएं निर्माणाधीन या विभिन्न स्तरों पर अटकी हुई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि 530 परियोजनाएं और 7,623.61 मेगावाट बिजली क्षमता अभी भी क्लीयरेंस, आवंटन अथवा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझी हुई है। जल विद्युत विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका सबसे अधिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में 40 परियोजनाओं के माध्यम से 2,890.51 मेगावाट क्षमता विकसित की जा चुकी है, जबकि 10 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। वहीं 5 मेगावाट तक की छोटी परियोजनाओं में 110 परियोजनाएं चालू हैं, लेकिन इनकी कुल क्षमता केवल 367.77 मेगावाट है। केंद्रीय और संयुक्त उपक्रमों ने 13 परियोजनाओं के जरिए 8,311.73 मेगावाट क्षमता विकसित की है, जो राज्य की कुल स्थापित क्षमता का बड़ा हिस्सा है।

विज्ञापन

चिनाब और सतलुज बेसिन में अधिक संभावना
सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और यमुना बेसिन में विशाल जलविद्युत क्षमता मौजूद है। इनमें सबसे अधिक संभावना चिनाब और सतलुज बेसिन में मानी जाती है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और मंडी जिले जलविद्युत विकास के प्रमुख केंद्र हैं। नाथपा-झाकड़ी, कोल डैम, पार्वती, कडछम-वांगतू और ब्यास परियोजनाओं ने हिमाचल को ऊर्जा मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाई है, लेकिन कई बड़ी परियोजनाएं विभिन्न चरणों में अटकी हुई हैं।

815 मेगावाट क्षमता छोड़नी पड़ी 
पर्यावरणीय और सामाजिक कारणों से सरकार ने कुछ परियोजनाओं को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला भी लिया है। 11 परियोजनाओं की 815.40 मेगावाट क्षमता को छोड़ दिया गया है।

हिमाचल के पास लगभग 24 हजार मेगावाट जलविद्युत क्षमता है, जो प्रदेश के आर्थिक भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। हमारा प्रयास है कि पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय हितों का संरक्षण करते हुए लंबित परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। - राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक ऊर्जा, हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed