हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के पास न्याजपुर में एक कार पर पहाड़ी से चट्टानें आ गिरी। इस हादसे में चालक को घायल अवस्था में कार की छत तोड़कर निकाला गया। हादसे में कार चालक अवतार सिंह निवासी बडूखर (इंदौरा) की एक टांग फ्रेक्चर हुई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। वहीं, बारिश के बीच शिमला, सिरमौर में दो मकान ढह गए, जबकि सिरमौर के ददाहू में बस स्टैंड के भवन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मंडी के धर्मपुर में भी दो कच्चे मकान और एक गोशाला को नुकसान हुआ है। मंडी-कुल्लू और मंडी-पठानकोट हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा। मंडी-कुल्लू के बीच पंडोह से आगे लंबा जाम लगा रहा।
हिमाचल: चलती कार पर गिरी चट्टानें, छत तोड़कर निकाला घायल चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
29 जुलाई को ऑरेंज और 30-31 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 2 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
मंगलवार को रेड अलर्ट के बीच प्रदेश में नाममात्र बादल बरसे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शिमला में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
उधर, चंबा जिले में भरमौर-हड़सर सहित 14 मार्ग भूस्खलन के चलते बंद रहे।
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
भुंतर 31.6
सुंदरनगर 28.3
ऊना 28.0
धर्मशाला 27.4
मंडी 27.4
चंबा 26.8
हमीरपुर 26.8
सोलन 26.0
मनाली 25.2
केलांग 24.8
शिमला 20.9