फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: No proposal to include the Manimahesh Yatra in the PRASAD scheme

Himachal News: मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने का प्रस्ताव नहीं, केंद्र ने स्पष्ट की स्थिति

Mon, 10 Aug 2026 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 06:21 PM IST
सार

 चंबा जिले की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के विचाराधीन नहीं है। लोकसभा में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के अतारांकित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Himachal: No proposal to include the Manimahesh Yatra in the PRASAD scheme
पवित्र मणिमहेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के विचाराधीन नहीं है। लोकसभा में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के अतारांकित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पर्यटन स्थलों और पर्यटन उत्पादों का विकास मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार राज्यों के प्रयासों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता देती है। इनमें प्रसाद, स्वदेश दर्शन एवं स्वदेश दर्शन 2.0 और चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट योजना शामिल हैं। पर्यटन बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रस्ताव राज्य सरकारों की ओर से तैयार किए जाते हैं। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन संबंधित योजना के दिशा-निर्देशों, निर्धारित शर्तों की पूर्ति और बजट की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन


चंबा को पहले मिल चुकी है 68.34 करोड़ की मंजूरी
केंद्र सरकार ने चंबा समेत हिमाचल के पर्यटन विकास के लिए पहले भी वित्तीय सहायता दी है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत वर्ष 2016-17 में 68.34 करोड़ रुपये की लागत से हिमालयन सर्किट का विकास परियोजना मंजूर की गई थी। इसमें क्यारीघाट, शिमला, हाटकोटी, मनाली, कांगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर और चंबा को शामिल किया गया था। परियोजना का उद्देश्य इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटन आधारभूत ढांचे को मजबूत करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed