सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police's Operation Clean: 176 checkpoints in border areas, 8 arrested with Chitta-Charas

Himachal: हिमाचल पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, सीमा क्षेत्रों में 176 नाके, चिट्टा-चरस के साथ आठ धरे

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में 24 घंटे का विशेष अंतरराज्यीय और अंतरजिला नाका अभियान चलाया। इ

Himachal Police's Operation Clean: 176 checkpoints in border areas, 8 arrested with Chitta-Charas
हिमाचल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में 24 घंटे का विशेष अंतरराज्यीय और अंतरजिला नाका अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 176 चिह्नित स्थानों पर नाकाबंदी कर 20,230 वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए गए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 1.221 किलोग्राम चरस और 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। संयुक्त अभियान में जिला पुलिस, एसटीएफ और पुलिस बटालियन के जवान शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।

Trending Videos

नाके के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 866 चालान किए गए, जबकि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) के तहत 12 चालान काटे गए। इसके अलावा संदिग्ध पाए गए 21 लोगों के रक्त और मूत्र के नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखना और प्रदेश में सक्रिय नेटवर्क की पहचान करना है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed