सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal News B.Ed. will no longer be available from Mandi College SPU withdraws affiliation

Himachal News: मंडी कॉलेज से अब बीएड नहीं कर सकेंगे, एसपीयू ने वापस ली संबद्धता

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 12 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

छात्र वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स नहीं कर पाएंगे। एसपीयू मंडी ने कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों को एसपीयू से संबद्ध अन्य बीएड कॉलेजों में शिफ्ट होने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News B.Ed. will no longer be available from Mandi College SPU withdraws affiliation
एसपीयू परिसर, मंडी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सरदार पटेल विवि (एसपीयू) मंडी ने वल्लभ कॉलेज मंडी में संचालित बीएड कोर्स की संबद्धता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। विवि ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से वैध मान्यता न होने के कारण कॉलेज में बीएड की संबद्धता जारी रखना संभव नहीं है। विवि सत्र 2025-26 में इस कॉलेज में बीएड में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
Trending Videos

विवि के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से कॉलेज को अंतरिम राहत मिली थी। इसी आधार पर यहां बीएड कोर्स अस्थायी रूप से चल रहा था। बीते 23 फरवरी को हाईकोर्ट अंतरिम राहत समाप्त कर दी। इसके बाद एनसीटीई या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण से कोर्स के लिए मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। विवि ने कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों को एसपीयू से संबद्ध अन्य बीएड कॉलेजों में शिफ्ट होने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र संबद्धता समाप्त होने के बावजूद वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड की पढ़ाई जारी रखता है, तो उसकी शैक्षणिक वैधता, परीक्षा में बैठने की पात्रता या डिग्री की मान्यता के लिए वह जिम्मेवार नहीं होगा। मंडी कॉलेज में बीएड 100 सीटें हैं। विवि के डीन सनील ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन इस अवधि में कोई जवाब नहीं मिल पाया है। इस पर संबद्धता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गई है। प्रशिक्षुओं को दूसरे संस्थानों में समायोजित करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

अदालत से 60 दिन मिले हैं। प्रशिक्षुओं को पूरा सेमेस्टर पढ़ाया है। रोल नंबर तक जारी हो गए हैं। इसी मुद्दे पर अतिरिक्त निदेशक से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत हुई है। यह मामला शिक्षा मंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट तक बच्चों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। शर्तें पूरी की गई हैं। -संजीव कुमार, प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed