{"_id":"69b262fd8f907e7482082d68","slug":"video-mandi-jogindernagar-vikas-manch-held-meetings-in-maman-kathon-and-silh-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर विकास मंच ने ममाण,कथोण और सिल्ह में की बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर विकास मंच ने ममाण,कथोण और सिल्ह में की बैठकें
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:23 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रनगर विकास मंच द्वारा लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के ममाण, कथोण और सिल्ह में गांवों में बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और नशे के बढ़ते जाल के खिलाफ जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आगाज ममाण गांव स्थित नाग मंदिर में संगठन के पंजीकरण के उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंच के संस्थापक के.के. सकलानी की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की उपेक्षा पर चिंता जाहिर की। बैठक में संस्थापक के.के.सकलानी ने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से लडभड़ोल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और सेंठी गांव के समीप स्थित पुल की खस्ताहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की लगातार अनदेखी की जा रही है। मंच के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि इन समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। सेवानिवृत्त एसडीओ प्रताप चौहान ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को चुने हुए प्रतिनिधियों के झूठे वायदों से सावधान रहना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में नेताओं से उनकी कार्यप्रणाली पर जवाबदेही मांगें। वहीं मंच के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कमांडेंट जे.पी. राणा ने महिला मंडलों से समाज को सशक्त बनाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।