सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Rohan from the Agriculture University Wins Gold Medal in Body Lifting

हिमाचल: कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के रोहन ने बॉडी लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहन ने 60 किलोग्राम पुरुष जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर हिमाचल का नाम चमकाया। 

Himachal: Rohan from the Agriculture University Wins Gold Medal in Body Lifting
रोहन ने बॉडी लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के रोहन ने राष्ट्रीय बॉडी लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक किया हासिल किया है। विवि के कुलपति डॉ. एके पांडा ने कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज के 19 वर्षीय छात्र रोहन को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता इंडियन बॉडी लिफ्टिंग फेडरेशन (आईवीएलएफ ) के तत्वावधान में जालंधर (पंजाब) में करवाई गई। रोहन ने 60 किलोग्राम पुरुष जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर हिमाचल का नाम चमकाया। उनकी इस उपलब्धि पर विवि के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. देश राज चौधरी और अधिष्ठाता डॉ. राजन कटोच ने बधाई दी। दोनों ने कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। रोहन ने अपनी सफलता का श्रेय कोच निखिल गौतम, माता-पिता और विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया। 

Trending Videos

कुश्ती में मुस्कान ने रजत, टेक चंद ने जीता कांस्य
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर के दो खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 1 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान ने रजत पदक जीता, जबकि 87 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में टेक चंद ने कांस्य पदक हासिल किया। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर में कार्यरत परशुराम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच जॉनी चौधरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले चार वर्षों से लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed