सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chitta supplier arrested

Shimla News: रोहड़ू में मेकेनिक बन बिछाया जाल, फिर बन गया चिट्टे का सप्लायर, बिजनौर में दबोचा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
chitta supplier arrested
विज्ञापन
पिछले दिनों 53.13 ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले की जांच में खुलासे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos

कई बार नशे की सप्लाई कर चुका है आरोपी, पूछताछ में खुलेंगे कई राज
शिमला में एक और चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में दूसरे राज्य से चल रहे एक और नशा तस्करी नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जांच के बाद मिले तथ्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से चिट्टा तस्करी के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान हैदर निवासी गांव रसूलपुरा सैय्यद, डाकघर राजपुरा नवादा, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई बार चिट्टे की सप्लाई कर चुका है जिसे बाद में स्थानीय युवाओं को बेचा जाता था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले रोहड़ू में मेकेनिक का काम करता था और इसी दौरान उसने स्थानीय नेटवर्क विकसित कर मादक पदार्थों की सप्लाई शृंखला स्थापित की। पुलिस का दावा है कि सलमान हैदर इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर और संचालक है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च को सूचना के आधार पर रोहड़ू पुलिस को सूचना मिली कि गुदड़ू मोहल्ला रोहड़ू में पिंकू राम की दुकान में कुछ युवक चिट्टे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल उक्त स्थान पर पहुंचा तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दुकान की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी पिंकू राम निवासी गांव कनेवरा, डाकघर कांसाकोटी, तहसील व थाना रोहड़, जिला शिमला और सुनील पुहारता निवासी गांव व डाकघर शरौंथा, तहसील टिक्कर, थाना रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस थाना रोहड़ू में इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29-61-85 के अंतर्गत केस दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड सीडीआर, बैंक खातों के परीक्षण और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि उक्त बरामदगी के पीछे एक संगठित सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है। जांच में पाया गया कि आरोपी पिंकू राम और सप्लायर सलमान हैदर क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का अवैध काम कर रहे थे। मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर उसे उत्तर प्रदेश रवाना किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद 11 अप्रैल को सलमान हैदर को उसे जिला बिजनौर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
193 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, 17 मामलों में बैकवर्ड लिंकेज में बड़े सप्लायर पकड़े
इस साल शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत 97 एनडीपीएस के केस दर्जकर 193 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें कई बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया गया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के 17 मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर बड़े सप्लायर पकड़े हैं। इसमें लोकेशन बेस्ड, कुरिअर से चल रहे नशा तस्करी के नेटवर्क भी शामिल हैं। इसका मकसद शिमला में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ना है।

कोट्स
पुलिस ने एक और नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में बिजनौर से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हर नशा तस्करी के मामले में बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। इसमें कई बड़े सप्लायरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
-गौरव सिंह, एसएसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed