सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   digital web studio in hpu

Shimla News: आईसीडीईओएल भवन में नवीनीकरण कार्य शुरू, 55 लाख से बनेगा डिजिटल वेब स्टूडियो

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
digital web studio in hpu
विज्ञापन
एचपीयू में ऑनलाइन शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम, निर्माण कार्य के साथ स्टूडियो स्थापना की तैयारी तेज
Trending Videos


खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में डिजिटल वेब स्टूडियो परियोजना अब जमीनी स्तर पर उतर आई है। विवि के आईसीडीईओएल भवन में नवीनीकरण और निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है जिससे इस महत्वाकांक्षी योजना को गति मिल गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुका है और अब स्टूडियो स्थापना के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे को तैयार किया जा रहा है।
आईसीडीईओएल भवन में विशेष रूप से स्टूडियो सेटअप के लिए आंतरिक संरचना में बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें साउंड प्रूफ रिकॉर्डिंग रूम, हाई-एंड कैमरा सिस्टम, लाइटिंग सेटअप और डिजिटल एडिटिंग सुविधाओं के लिए अलग-अलग सेक्शन विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन कंटेंट निर्माण और प्रसारण के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित किया जाएगा। करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह डिजिटल वेब स्टूडियो पूर्ण रूप से आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसे एक टर्न-की प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें डिजाइन से लेकर उपकरण स्थापना तक का पूरा कार्य शामिल है। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर इस परियोजना को पूरा कर लिया जाए ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्रों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्टूडियो के माध्यम से सीडीओई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और इंटरैक्टिव ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां से लाइव क्लास, रिकॉर्डेड व्याख्यान, वेबिनार और ई-लर्निंग कंटेंट तैयार कर सीधे छात्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को भी उच्च शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। हिमाचल जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रदेश में यह पहल शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। डिजिटल वेब स्टूडियो न केवल छात्रों को बेहतर सीखने का अनुभव देगा बल्कि शिक्षकों को भी अपने पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी, आकर्षक और संवादात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का मंच उपलब्ध कराएगा।

कोट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्माण और नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्टूडियो उपकरणों की स्थापना और परीक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से एचपीयू के दूरस्थ शिक्षा केंद्र को नया स्वरूप मिलेगा और इसकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed