सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anguish on fees hike

Shimla News: एबीवीपी ने फीस वृद्धि और नीतियों पर उठाए सवाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
anguish on fees hike
विज्ञापन
फीस वृद्धि का कड़ा विरोध करते आंदोलन को चेताया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कुलपति के एक वर्ष के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं तो हो रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव दिखाई नहीं दे रहा।
एबीवीपी ने हाल ही में की गई फीस वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए इसे छात्र विरोधी निर्णय बताया। संगठन का कहना है कि पहले से ही छात्र अधिक फीस दे रहे हैं, ऐसे में दोबारा फीस बढ़ाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने पाठ्यक्रमों को बंद कर नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं जो छात्रों के हित में नहीं हैं। प्रशासन के पुराने विभागों को आर्थिक रूप से लाभकारी न मानने के तर्क को खारिज करते हुए एबीवीपी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं बल्कि ज्ञान प्रदान करना है और इसका व्यवसायीकरण स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किए गए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी संगठन ने सवाल खड़े किए। एबीवीपी ने पूछा कि पिछले एक वर्ष में इन समझौतों से छात्रों को क्या वास्तविक लाभ मिला है। कितने छात्रों को अध्ययन, शोध या प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त हुए और क्या उन्हें आधुनिक प्रयोगशालाओं व संसाधनों तक पहुंच मिली है या यह केवल प्रचार तक सीमित है। आपदा प्रबंधन के दावों पर भी एबीवीपी ने प्रशासन को घेरा। संगठन ने कहा कि पिछले वर्ष कुलपति ने भूस्खलन रोकने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की बात कही थी लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर हाल ही में बड़ा भूस्खलन हुआ है, जो परिसर से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि यदि फीस वृद्धि का निर्णय तुरंत वापस नहीं लिया गया तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed