सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal: Rohit Thakur said a second JBT will be deployed for students with more than 20 students

हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- 20 से अधिक छात्र संख्या पर दूसरा जेबीटी होगा तैनात, 1200 पद भरे जा रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

 राज्य चयन आयोग के माध्यम से टीजीटी के 937 पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूरदराज क्षेत्रों में इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। 

Himachal: Rohit Thakur said a second JBT will be deployed for students with more than 20 students
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से टीजीटी के 937 पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूरदराज क्षेत्रों में इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त 1,200 जेबीटी पदों को भरने की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है, जहां विद्यार्थियों की संख्या 20 से अधिक होगी, वहां दूसरा अध्यापक तैनात किया जाएगा। वे बुधवार को नारला स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग के वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा युवा हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है।

प्रदेश में उच्च शिक्षा में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशो लगभग 43 प्रतिशत है, जो देश में तमिलनाडु के बाद दूसरा स्थान है। जबकि तमिलनाडु में यह लगभग 47 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में सात हजार अध्यापकों की तैनाती की है। स्कूल कैडर पीजीटी के 600 से अधिक पद आयोग के माध्यम से भरे गए हैं। जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में लगभग 500 पद ही भरे गए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 134 सरकारी महाविद्यालय कार्यरत हैं। बदलते समय के अनुसार विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे शिक्षा मंत्री रोहित
 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को राज्य सचिवालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया और एक अप्रैल से पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। वित्त वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं को लेकर भी शिक्षा मंत्री अधिकारियों से अपडेट लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed