Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Pandit Deendayal Upadhyay Training Mega-Campaign Organized in Ladbharol and Chautra Mandals; MLA Prakash Rana Interacts with Participants
{"_id":"69b3b9f76659eaee370f237e","slug":"video-mandi-pandit-deendayal-upadhyay-training-mega-campaign-organized-in-ladbharol-and-chautra-mandals-mla-prakash-rana-interacts-with-participants-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल और चौतड़ा मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित, विधायक प्रकाश राणा ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल और चौतड़ा मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित, विधायक प्रकाश राणा ने किया संवाद
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:47 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल तथा चौतड़ा मंडलों में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' कार्यशालाओं में विधायक प्रकाश राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। लड़भड़ोल मंडल में माँ सिमसा के प्रांगण तथा चौतड़ा मंडल में मां अन्नपूर्णा के प्रांगण में आयोजित कार्यशालाओं के दौरान विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी संगठन की कार्यप्रणाली का आधार हैं। इन विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह व प्रतिबद्धता ही संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करती है। कार्यक्रम के दौरान मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।