सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC drivers raised their voice by holding a gate meeting.

Mandi News: गेट मीटिंग कर एचआरटीसी के चालकों ने बुलंद की आवाज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
HRTC drivers raised their voice by holding a gate meeting.
मंडी के सौली खड्ड में गेट मीटिंग करते हुए कर्मचारी। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन मंडी डिपो में वीरवार को यूनियन का 14वां स्थापना दिवस कार्यशाला में धूमधाम से मनाया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद यूनियन के संस्थापक स्व. सत्य प्रकाश शर्मा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसमें निगम प्रबंधक व प्रदेश सरकार से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
यूनियन के प्रांतीय सलाहकार दीपक राम शर्मा ने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को एचआरटीसी की वर्तमान वित्तीय और प्रशासनिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि निगम इस समय नाजुक दौर से गुजर रहा है। चालकों के बढ़ते ओवरटाइम और नाइट पे-स्केल के एरियर का भुगतान नहीं हो रहा है। सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों की दयनीय स्थिति है। स्पेयर पार्ट्स की कमी, स्टाफ की कमी से कार्य बाधित होने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय सचिव कृष्ण देव सकलानी और मंडी डिपो के प्रधान राकेश कुमार जम्वाल ने सभी चालकों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हकों की लड़ाई भविष्य में और तेज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed