सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: subsidy for domestic consumers consuming more than 126 units has been discontinued

हिमाचल: 126 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने पर अब घरेलू उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद, प्रति यूनिट इतना बिल आएगा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की चुनावी गारंटी के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अब प्रतिमाह 126 यूनिट से अधिक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। 

Himachal: subsidy for domestic consumers consuming more than 126 units has been discontinued
बिजली बिल के लिए नया नियम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की चुनावी गारंटी के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अब प्रतिमाह 126 यूनिट से अधिक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। पहले 126 से 300 यूनिट तक 1.73 रुपये प्रति यूनिट की दर से सब्सिडी मिलती थी। सब्सिडी के बाद उपभोक्ताओं को 4.17 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल आते थे। अब 1 अप्रैल 2026 से प्रतिमाह 126 यूनिट से अधिक खपत पर घरेलू उपभोक्ताओं को 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल आएगा। उपभोक्ताओं को 85 रुपये का फिक्स चार्ज भी बिल के साथ चुकाना होगा।

Trending Videos

125 यूनिट तक प्रति माह निशुल्क बिजली
125 यूनिट तक प्रतिमाह दो घरेलू मीटरों पर ही निशुल्क बिजली मिलेगी। इसका लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को राशन कार्ड से मीटर लिंक करवाने होंगे। दो से अधिक बिजली मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक 5.44 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना होगा। 126 से अधिक यूनिट पर इन उपभोक्ताओं को भी शून्य यूनिट से 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देने पड़ेंगे। विशेष सचिव (ऊर्जा) शुभकरण सिंह ने बुधवार को पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो बिजली मीटरों तक ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रत्येक मीटर पर 125 यूनिट तक रियायत दी जाएगी। जिनके दो से अधिक मीटर हैं, उनके लिए दो मीटर का चयन बिलिंग सिस्टम के जरिए किया जाएगा, जिसे उपभोक्ता बाद में बदल भी सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत स्लैब आधारित सब्सिडी लागू रहेगी। 0 से 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली मिलेगी। 126 से 300 और 301 यूनिट से अधिक खपत पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
राज्य सरकार ने एक लाख अति गरीब परिवारों को एक मीटर पर प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त देने का फैसला लिया है। इन उपभोक्ताओं को जीरो बिल जारी होगा और इसमें सेट, ईडी और मीटर टैक्स भी नहीं लगेगा। पात्र परिवारों की सूची संबंधित विभाग बिजली बोर्ड के साथ साझा करेगा। बीपीएल परिवारों को भी दो बिजली मीटरों पर 125-125 यूनिट तक निशुल्क बिजली सप्लाई मिलेगी।

कृषि उपभोक्ताओं को दी राहत
सरकार ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया है। 0 से 20 केवीए तक के कनेक्शन पर 5.03 रुपये की बिजली दरों पर 4.73 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। प्रभावी दर घटकर 30 पैसे प्रति यूनिट रहेगी। इन उपभोक्ताओं से फिक्स्ड चार्ज 105 रुपये प्रति माह लिया जाएगा।

अब बढ़ेगी सब्सिडी दायरे से बाहर होने वालों की संख्या
दो बिजली मीटरों पर ही सब्सिडी मिलने की व्यवस्था लागू होने के बाद इसके दायरे से लाखों घरेलू उपभोक्ता बाहर होंगे। अभी कई उपभोक्ताओं के नाम पर दो से अधिक बिजली मीटर लगे हुए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। मुख्य शहरों में रहने वाले मकान मालिकों ने अपने भवनों में कई बिजली मीटर लगाए हुए हैं। इन भवनों में रहने वाले किराएदारों को अब महंगी बिजली मिलेगी। ऐसे भी हजारों मकान मालिक हैं, जिनके मुख्य शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर हैं। इन्हें अब तय करना होगा कि किन मीटरों को सब्सिडी के दायरे में रखना है और किन्हें बाहर करना है।

गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगी राहत
इस फैसले का मकसद गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों और किसानों को राहत देना है। सब्सिडी को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राशन कार्ड लिंकिंग और डिजिटल डाटा साझा करने की प्रक्रिया को भी मजबूत किया जा रहा है। आगामी बिलिंग चक्र में यह व्यवस्था लागू होगी।- राकेश कंवर, ऊर्जा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed