पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Transfer of nine HAS and Secretariat Service Officers

Himachal: हिमाचल में एक एचएएस और आठ सचिवालय सेवा अधिकारी इधर से उधर, यहां देखें

Wed, 01 Jul 2026 04:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने एचएएस व राज्य सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Transfer of nine HAS and Secretariat Service Officers
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक एचएएस व आठ राज्य सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। अवर सचिव (कृषि) जय प्रकाश का तबादला अवर सचिव (गृह) के पद पर किया गया है। अवर सचिव (सचिवालय प्रशासन विभाग) कपिल मोहन को अवर सचिव (कृषि) के पद का कार्यभार भी संभालेंगे।  संयुक्त सचिव (प्रशासनिक सुधार) डॉ. स्वाति गुप्ता अब संयुक्त सचिव (प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट और सैनिक कल्याण विभाग) का पदभार भी संभालेंगी।

विज्ञापन

 

अवर सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग)  प्रमिला शर्मा अब अवर सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग)  के रूप में काम करेंगी। अवर सचिव (ग्रामीण विकास) सुख राम अब अवर सचिव (नगर और ग्राम नियोजन) के रूप में काम करेंगे। वह अवर सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस) का पदभार भी संभालेंगे। अवर सचिव (युवा सेवा और खेल) रंजना शर्मा को इस पदभार से मुक्त करेंगे। राज्य सचिवालय सेवाएं अधिकारी मोनिका सूद को पदोन्नति पर अवर सचिव (शिक्षा) लगाया गया है।  इसी तरह सचिवालय सेवाएं अधिकारी प्रवीण कुमार को पदोन्नति पर अवर सचिव (ग्रामीण विकास) लगाया गया है। वे  ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के कार्यालय का काम भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र मोहन बने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ
 प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी सुरेंद्र मोहन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। उन्हें अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास का कार्यभार भी संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन कंवल जो अतिरिक्त सचिव मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे, उनसे सीईओ का दायित्व वापस ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed