सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Heavy Rains Lash Shimla; Snowfall on Peaks Including Rohtang, know imd forecast

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी; जानें प्रदेश में कितने दिन बरसेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के कई भागों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई।  बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

Himachal Weather: Heavy Rains Lash Shimla; Snowfall on Peaks Including Rohtang, know imd forecast
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी शाम करीब 4:00 भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश की चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में लगातार तीसरे दिन भी बादल बरसे। रोहतांग दर्रा व ऊंची पहाडियों में हल्की बर्फबारी हुई है। ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में शीतलहर का प्रकोप है। 

Trending Videos

कहां कितनी बारिश

वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 34.0, कल्पा 24.6, सांगला 17.4, धौलाकुआं (एडब्ल्यूएस) 11.0, पूह 10.4, जटौन बैराज 10.2, पांवटा साहिब 8.4, रोहड़ू और मनाली 5.0, रामपुर 3.6, जुब्बड़हट्टी 3.2 और कोटखाई में 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.3, कल्पा 7.8, धर्मशाला 21.2, ऊना 18.8, नाहन 17.3, केलांग 7.9, पालमपुर 17.0, सोलन 16.6, मनाली 14.1, कांगड़ा 20.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 20.0, चंबा 20.0, डलहाैजी 14.4, जुब्बड़हट्टी 16.0, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.0, बरठीं 20.2, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 13.5, देहरागोपीपुर 23.0, ताबो 7.8 व नेरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

प्रदेश में लगातार 7 जून तक बरसेंगे बादल

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों बारिश की संभावना है।  5 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 1, 3 और 6 जून  को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 2 जून और 7 जून को राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed