Himachal Weather: 13 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री से कम, मैदानी क्षेत्रों में पांच दिन कोहरे का अलर्ट
पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विस्तार
हिमाचल में शुष्क मौसम के बीच ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शिमला में भी न्यूनतम पारा गिर गया है। मंगलवार को यहां पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बीती रात को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 3.2, कल्पा -0.6, धर्मशाला 9.8, ऊना 6.6, नाहन 8.1, पालमपुर 3.5, सोलन 2.4, मनाली 2.3, कांगड़ा 6.0, मंडी 6.7, बिलाकहां कितना न्यूनतम तापमानसपुर 8.5, हमीरपुर 6.8, जुब्बड़हट्टी 6.5, कुफरी 5.5, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 3.8, भरमाैर 3.9, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 3.0, बरठीं 6.6, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, देहरागोपीपुर 7.0, ताबो -4.7, नेरी 10.6 व बजाैरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दिन हो सकती है बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य की ऊंची पहाड़ियों पर 28 और 30 दिसंबर को कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। सप्ताह के बाकि दिन माैसम साफ बना रहेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं 24 से 28 दिसंबर तक सुबह या देर रात के घंटों के दौरान निचले पहाड़ी क्षेत्रों, मैदानों में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमाैर के कुछ क्षेत्रों के लिए कोहरे का अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शिमला सहित मध्य पर्वतीय इलाकों में अगले चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति बन गई है। इससे जल स्रोतों और कृषि पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।