Himachal Weather: रोहतांग में फाहे, कुल्लू में बारिश; चट्टान गिरने से मजदूर की मौत, इतने दिन बरसेंगे बादल
प्रदेश में गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग दर्रे में हल्के फाहे गिरे। कुल्लू में बारिश और शिमला में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग दर्रे में हल्के फाहे गिरे। कुल्लू में बारिश और शिमला में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने के साथ मौसम साफ रहा। वहीं शिमला में ढली-संजौली बाईपास पर गुरुवार शाम को अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन होने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े पत्थरों के साथ बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे वाहनों की आवाजाही काफी समय ठप रही।
इन जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार व शनिवार को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बारिश के साथ तेज अंधड़ व ओलावृष्टि चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 और 21 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 18, 19 और 22 जून को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 23 और 24 जून को राज्य में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटों के दौरानअधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले 2-3 दिनों में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
न्यूनतम तापमान
उधर, बुधवार रात को ऊना में अधिकतम तापमान 20.4, नाहन में 22.2, बिलासपुर में 22.0, कांगड़ा में 21.4, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर में 24.2, शिमला में 15.6, धर्मशाला में 17.0, सोलन में 16.6 और मनाली में 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान
नेरी 37.2
बरठीं 35.4
ऊना 35.2
कांगड़ा 34.2
बिलासपुर 34.0
सुंदरनगर 33.9
मंडी 33.8
नाहन 33.3
भुंतर 32.6
चंबा 32.3
धर्मशाला 32.0
सोलन 31.0
शिमला 26.6
मनाली 25.5
किन्नौर के रोघी में चट्टान गिरने से मजदूर की मौत
जनजातीय जिले किन्नौर के रोघी गांव में मंगलवार को पहाड़ी से विशाल चट्टानें गिरने से भारी तबाही हुई है। हादसे में सरकारी ठेकेदार के मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सड़क पर काम कर रहा उत्तर प्रदेश का सागर (19) चट्टान की चपेट में आ गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चट्टान से पूर्ण भगत के मकान और सेब के बगीचे को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। इसी तरह, मनी चंद के सेब के बगीचे को भी भारी क्षति हुई है।