Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में माैसम ने बदली करवट, कुल्लू में झमाझम बारिश, इतने दिन बरसेंगे बादल
कुल्लू जिले में गुरुवार दोपहर को एकाएक भारी बारिश हुई। वहीं रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। कुल्लू जिले में गुरुवार दोपहर को एकाएक भारी बारिश हुई। गरज के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं। पिछले कुछ दिनों से घाटी में मौसम साफ रहने से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा था। पहाडों में फाहे व निचले इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों के साथ यहां घूमने आए पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
इतने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 और 13 जून को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 11, 14, 15, 16 और 17 जून को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमाैर जिले के कुछ भागों में आज व कल अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 40.5, ददाहू 8.0, सलूणी 3.2, चंबा एडब्ल्यूएस 2.0, नाहन 1.2, धौलाकुआं 1.0) व भरमौर में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
तापमान में बदलाव के आसार
उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
दूसरे सप्ताह के दौरान हल्की बारिश की संभावना
19 जून से 25 जून के दूसरे सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विस्तारित अवधि पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। शिमला में न्यूनतम तापमान 19.0, सुंदरनगर 22.0, भुंतर 17.2, कल्पा 10.8, धर्मशाला 18.5, ऊना 22.6, नाहन 17.1, केलांग 7.0, पालमपुर 21.0, सोलन 20.0, मनाली 13.9, कांगड़ा 23.6, मंडी 21.6, बिलासपुर 26.0, चंबा 18.9, जुब्बड़हट्टी 21.6, कुफरी 15.5, कुकुमसेरी 6.9, सेऊबाग 16.3, बरठीं 21.1, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 13.4, देहरागोपीपुर 23.2, ताबो 8.9 व नेरी में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रामपुर में दोपहर बाद झमाझम बरसे बादल, लोग भीगते हुए गए
रामपुर क्षेत्र के कई इलाकों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से राहत पाई। माैसम बिगड़ने से दिन के समय ही अंधेरा प्रसार गया। वाहन चालक लाइट जलाकर अपने गंतव्य के लिए निकले। कई लोग बारिश में भीगते और कई छाता लेकर एनएच पांच पर चलते नजर आए। बारिश आने से लोगों ने बढ़ती गर्मी से निजात पाई। कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। कई दिनों से क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश हो रही है, जिससे बागवानों के चेहरे खिल उठे है। एनएच पांच में तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी के नाले बन गई, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत पेश आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.