सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: शिमला समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, अंधड़ से गिरे पेड़, महिला की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 May 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Rain, hailstorm in Himachal's capital Shimla, relief from heat
हिमाचल में बारिश के साथ चला अंधड़। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग समेत कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहौल, सोलन, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर सहित कई क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई है। अंधड़ चलने से कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने और भवनों की छतें उड़ने से नुकसान भी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 20 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद 2:15 बजे शुरू हुआ बारिश और ओलावृष्टि का दौर रुक-रुक कर शाम तक जारी रहा। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में बर्फ के फाहे गिरे हैं। शिमला जिला के रामपुर में अंधड़ के कारण परिवहन निगम की कार्यशाला में तीन बसों पर पेड़ गिर गए। कुल्लू के बंजार में प्राइमरी स्कूल मंगलौर की छत उड़ गई। पालमपुर में पेड़ के नीचे दबने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई। नगर निगम दफ्तर के बाहर बड़ा पेड़ गिरने से चार वाहन दब गए। होटल का शीशा गिरने से तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।

Trending Videos
himachal weather update: Rain, hailstorm in Himachal's capital Shimla, relief from heat
पालमपुर में पेड़ गिरा। - फोटो : संवाद

पालमपुर में एक दुकान और होटल की छतें उड़कर सड़क पर जा गिरीं। कुल्लू के बंजार में प्राइमरी स्कूल मंगलौर की छत उड़ गई। बंजार-गुशैणी सड़क पर शाई रोपा के पास पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। बिजली महादेव की पहाड़ी पर बिजली भी गिरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Rain, hailstorm in Himachal's capital Shimla, relief from heat
सड़क पर गिरी पानी की टंकी। - फोटो : संवाद

वहीं, ऊना में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला में पारा 30 डिग्री से पार पहुंच गया था लेकिन बारिश के बाद इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उधर, सोलन समेत कई क्षेत्रों में बारिश से जंगलों में लगी भयंकर आग भी बुझ गई है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। 
 

himachal weather update: Rain, hailstorm in Himachal's capital Shimla, relief from heat
पालमपुर में गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

11 स्थानों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से पार
सूबे में रात के तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार रात को प्रदेश के 11 स्थानों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ है। रविवार रात को शिमला, धर्मशाला, ऊना, नाहन, पालमपुर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, जुब्बड़हट्टी और पांवटा साहिब में न्यूनतम पारा 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

 

विज्ञापन
himachal weather update: Rain, hailstorm in Himachal's capital Shimla, relief from heat
सेल्फी प्वाइंट क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद

हमीरपुर में भी बारिश और अंधड़ से नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से शहर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया है। कई दुकानों के होर्डिंग्स गिर गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed