{"_id":"6a6c1ae111142f443206fd31","slug":"himcare-insurance-scheme-cashless-treatment-himachal-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : हिमकेयर की जगह नई इंश्योरेंस स्कीम, मरीजों को मिलेगा कैशलेस इलाज; सरकार जल्द जारी करेगी टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : हिमकेयर की जगह नई इंश्योरेंस स्कीम, मरीजों को मिलेगा कैशलेस इलाज; सरकार जल्द जारी करेगी टेंडर
Fri, 31 Jul 2026 09:18 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:18 AM IST
सार
हिमाचल सरकार हिमकेयर योजना की जगह नई इंश्योरेंस आधारित स्वास्थ्य योजना लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत पात्र मरीजों को कैशलेस इलाज मिलेगा। अस्पतालों के सभी क्लेम का डिजिटल सत्यापन होगा ताकि फर्जी बिलिंग और गलत भुगतान पर रोक लगाई जा सके। सरकार जल्द बीमा कंपनी के चयन के लिए टेंडर जारी करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की हिमकेयर योजना की जगह नई इंश्योरेंस आधारित स्वास्थ्य योजना लागू करने की तैयारी में है। योजना को अंतिम रूप देने के लिए विभागीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही बीमा कंपनी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र मरीजों को अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाना, अस्पतालों के दावों की निगरानी मजबूत करना और फर्जी क्लेम पर प्रभावी रोक लगाना है।
विज्ञापन
प्रस्तावित योजना के तहत मरीजों के इलाज, जांच और अस्पतालों द्वारा किए गए दावों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा। बीमा कंपनी भुगतान से पहले यह सुनिश्चित करेगी कि जिन मेडिकल जांचों और उपचारों का दावा किया गया है, वे वास्तव में मरीज को उपलब्ध कराए गए थे। इससे फर्जी बिलिंग, अनावश्यक जांच और गलत भुगतान की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सरकार प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बीमा कंपनी का चयन करेगी। चयनित कंपनी योजना का संचालन करने के साथ अस्पतालों के क्लेम का तय मानकों के अनुसार निस्तारण करेगी।
स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने कहा कि हिमकेयर की जगह नई इंश्योरेंस आधारित स्वास्थ्य योजना लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होगी और इससे पात्र मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।