सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hiranand became the president of the Gyan Vigyan Samiti Tutu unit

Shimla News: हीरानंद बने ज्ञान विज्ञान समिति टुटू इकाई के अध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hiranand became the president of the Gyan Vigyan Samiti Tutu unit
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति टुटू इकाई का द्वितीय खंड सम्मेलन शोघी में हुआ। इसमें ज्ञान विज्ञान समिति के पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यनीति तय की गई। सम्मेलन का शुभारंभ राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में समिति ने स्वास्थ्य, युवाओं में बढ़ते नशे के संकट, शिक्षा, पर्यावरण, महिला समानता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ युवा बचाओ अभियान रहा है। इस अवसर पर 15 सदस्यीय नई खंड कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें हीरानंद शांडिल को अध्यक्ष, देवकी नंद शर्मा को उपाध्यक्ष, पूजा को सचिव, लीला शर्मा को कोषाध्यक्ष, संतोष को सह सचिव बनाया गया है। कमेटी में सत्या शर्मा, हेमावती, अभिषेक, रजनी, अंजू, मंजुशा, जियानंद शर्मा, मीना और मीरा को सदस्य चुना गया है। सम्मेलन में प्रदेश की पहली नव साक्षर स्व. चंदू देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही स्व. बाल कृष्ण शास्त्री, मनसा राम शर्मा, चंद्रा देवी के संगठन को बनाने के लिए योगदान को याद किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article