सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Congress assigns district wise responsibilities to vice presidents and general secretaries; notification is

HP Congress: कांग्रेस ने उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलावार सौंपीं जिम्मेदारियां, अधिसूचना जारी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

HP Congress assigns district wise responsibilities to vice presidents and general secretaries; notification is
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इन नियुक्तियों में विभिन्न जिलों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को कार्यभार दिया गया है। चंबा जिले का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया को दिया गया है। उनके साथ महासचिव मनमोहन कटोच को चंबा जोन-एक, चंबा व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। बलविंद्र बबलू को चंबा जोन-दो के भरमौर, चुराह और भटियात की जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा को दिया गया है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार को कांगड़ा जोन के देहरा, कांगड़ा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला का प्रभार सौंपा गया है।


 

किस नेता को काैन से विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी

प्रदेश महासचिव अमित भरमौरी को नूरपुर जोन के फतेहपुर, नूरपुर, इंदौरा, जवाली और शाहपुर का दायित्व सौंपा गया है। यशवंत खन्ना को पालमपुर जोन के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, सुलह और नगरोटा बगवां का दायित्व दिया गया है। हमीरपुर जिला का दायित्व उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर व महासचिव पवन ठाकुर को दिया गया है। ऊना जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी व महासचिव विकास ठाकुर को दिया गया है। बिलासपुर जिला का दायित्व उपाध्यक्ष परस राम व महासचिव रमेश चौहान को दिया गया है। मंडी जिला का दायित्व उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर को देने के साथ महासचिव रणजीत सिंह राणा को मंडी जोन के मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, नाचन और करसोग का प्रभार दिया गया है जबकि देवेंद्र जग्गी को धर्मपुर जोन के जोगिंदरनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, सराज, द्रंग का दायित्व सौंपा गया है। जिला किन्नौर का प्रभार उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर व महासचिव सुरेश नागटा को दिया गया है। जिला लाहौल स्पीति का दायित्व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी व महासचिव हरिचंद शर्मा को दिया गया है। जिला सिरमौर का दायित्व उपाध्यक्ष रजनीश किमटा व महासचिव धर्मेंद्र धामी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले का दायित्व उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर को

शिमला जिले का दायित्व उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर को दिया गया है। महासचिव सत्यजीत नेगी को शिमला जोन में शिमला शहरी और रमेश ठाकुर को महासू जोन में चौपाल,रामपुर, ठियोग, जुब्बल, कोटखाई व रोहड़ू का प्रभार सौंपा गया है। सोलन जिले में उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान को जिम्मेदारी मिली है। महासचिव चंद्र शेखर शर्मा को दून जोन का प्रभार सौंपा गया है। महासचिव अनिता वर्मा को सोलन जोन का दायित्व सौंपा गया है। जिला कुल्लू का दायित्व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के साथ महासचिव दीपक शर्मा को सौंपा गया है।

विज्ञापन

अग्रणी संगठनों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपीं

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रशिक्षण विभाग, मीडिया विभाग, अनुसूचित जाति विभाग और किसान कांग्रेस शामिल हैं। महिला कांग्रेस का प्रभार सोनिया चौहान को दिया गया है। इसमें प्रशिक्षण विभाग का सुरेंद्र मनकोटिया, मीडिया विभाग का हरी कृष्ण हिमराल, अनुसूचित जाति विभाग का यशपाल तनाईक को, किसान कांग्रेस, इंटक महेंद्र स्तान को, युवा कांग्रेस का उपेंद्र कांत मिश्रा को, एनएसयूआई का यदोपति ठाकुर को, कांग्रेस सेवा दल का ज्योति खन्ना को व महिला कांग्रेस का सोनिया चौहान को दायित्व सौंपा गया है।

जनजागरण अभियान शुरू करेगी कांग्रेस : विनय

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि पार्टी देश में शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करेगी। अभियान प्रदेशभर के सभी जिलों में चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नीट पेपर लीक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के विरोध में लोगों को जागरूक करना है। विनय कुमार ने वीरवार को जारी बयान में बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर जिला-स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक प्रस्तुतीकरण आयोजित करने को कहा गया है। इन कार्यक्रमों में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कोटा में हुई छात्रों की गूंज रैली के दौरान इस्तेमाल की गई प्रस्तुति को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश को भी पूरे देश और प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा। अभियान में युवाओं के भविष्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उजागर किया जाएगा। इनमें पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और भर्ती प्रक्रिया में देरी शामिल है। बेरोजगारी और वर्तमान शिक्षा प्रणाली की विफलताएं भी प्रमुखता से उठाई जाएंगी। कांग्रेस का लक्ष्य इन मुद्दों पर व्यापक जनसमर्थन जुटाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जिलास्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक प्रस्तुतीकरण आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम एक सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed