पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPBOSE 12th Result: Kashi Sharma, who secured the second position in the 12th grade, arrived at school holdin

HPBOSE 12th Result: दादा का हाथ पकड़ स्कूल पहुंचीं 12वीं में दूसरे स्थान पर रहने वाली काशी शर्मा

Mon, 04 May 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh अशोक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर)।
अशोक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2026 07:58 PM IST
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर जारी 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में काशी ने प्रदेशभर में दूसरा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। 

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result:  Kashi Sharma, who secured the second position in the 12th grade, arrived at school holdin
काशी शर्मा अपने दाता व माता के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

अपने 84 वर्षीय दादा का हाथ पकड़कर जब काशी शर्मा जब आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी भोटा के प्रागंण में पहुंचीं तो वह पल हर किसी के लिए भावुक और गर्व से भरा था। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर जारी 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में काशी ने प्रदेशभर में दूसरा और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। जैसे ही वह स्कूल पहुंचीं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका भव्य स्वागत किया। हार पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस होनहार छात्रा का सम्मान किया गया।

विज्ञापन



दादा के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। 84 वर्षीय जुगल किशोर शर्मा ने अपनी पोती को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटी की मेहनत से उसे यह मुकाम प्राप्त हुआ है। मसेरडू निवासी काशी प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता ओम स्वरूप निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि माता सुषमा शर्मा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed