सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA Result: 948 Candidates Pass JBT CBT Exam; Certificate Verification to be Held on This Day

HPRCA Result: 948 अभ्यर्थियों ने पास किया जेबीटी सीबीटी, इस दिन होगा प्रमाणपत्र सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने बुधवार को जेबीटी ट्रेनी भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। 

HPRCA Result: 948 Candidates Pass JBT CBT Exam; Certificate Verification to be Held on This Day
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने बुधवार को जेबीटी ट्रेनी भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। सीबीटी में 948 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन  948 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया 22 मई को सुबह 10:00 बजे राज्य चयन आयोग में होगी। अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया के लिए अपने मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की दो स्वयं सत्यापित प्रतियां, एक आईडी प्रूफ और आवेदनपत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।

Trending Videos

आयोग ने जेबीटी के 600 पदों को भरने के लिए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए 17,201 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 16,173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब 948 अभ्यर्थियों ने सीबीटी परीक्षा पास की है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि सीबीटी परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी ही प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को 22 मई को आयोग में सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आना होगा। उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed