सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu phd admission last date extended to 26 june hpu mat result declared

Himachal News: एचपीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जून तक करें अप्लाई

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 24 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

एचपीयू ने पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून कर दी है। साथ ही एचपीयू मैट, बीटेक, एमएससी और एमसीए प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं।

hpu phd admission last date extended to 26 june hpu mat result declared
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नियमित और पार्ट टाइम पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून कर दी है। डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 21 मई, 10 जून और 16 जून को जारी प्रवेश नोटिसों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।



इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी शर्तें, पात्रता मानदंड, विभागवार सीटें और चयन प्रक्रिया यथावत लागू रहेंगी। इस सत्र में एचपीयू के 32 विभागों, संस्थानों और केंद्रों में कुल 502 पीएचडी सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें 296 नियमित, 175 पार्ट-टाइम और 31 कर्मचारी वर्ग की सीटें शामिल हैं। अभ्यर्थी अब 26 जून तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू मैट का परिणाम घोषित, ऑनलाइन उपलब्ध
एचपीयू ने एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एचपीयू मैट) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। एचपीयू मैट के आधार पर विश्वविद्यालय के एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के साथ ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी आगामी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

बीटेक, एमएससी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित : एचपीयू ने विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें एमएससी भौतिकी, एमएससी रसायन विज्ञान, एमसीए और बीटेक के परिणाम शामिल हैं। विश्वविद्यालय के विधि संस्थान ने बीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम के लिए अंतिम प्रवेश सूची भी जारी की है। एमएससी भौतिकी, एमएससी रसायन विज्ञान और एमसीए के परिणाम भी घोषित हुए हैं। विवि के प्रौद्योगिकी संस्थान ने बीटेक प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया। यह परीक्षा 12 जून को करवाई गई थी। यूआईटी की वेबसाइट पर श्रेणीवार योग्यता सूची 25 जून को अपलोड होगी। विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के चयनित उम्मीदवारों को 29 जून  की मध्यरात्रि तक अपनी सेमेस्टर शुल्क जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed