सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: BA, BSc, and BCom Exams from the 28th; HPU Releases Final Datesheet

HPU Shimla: बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं 28 से, एचपीयू ने जारी की अंतिम डेटशीट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी और बीकॉम की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्ण एवं अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। 

HPU Shimla: BA, BSc, and BCom Exams from the 28th; HPU Releases Final Datesheet
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी और बीकॉम की वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूर्ण एवं अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। लंबे इंतजार के बाद जारी इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की सभी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल एक साथ घोषित किया गया है। इससे प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों को स्पष्ट परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है। स्नातक की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 30 अप्रैल तक, द्वितीय वर्ष की 5 मई तक तथा तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 2 मई तक संचालित होंगी।

Trending Videos

डेटशीट में सभी विषयों के पेपर, कोर्स कोड और समय-सारणी का पूरा विवरण शामिल है। परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। सुबह का सत्र 9 से 12 बजे तक और दोपहर का सत्र 2 से 5 बजे तक रहेगा। पहले दिन ही विभिन्न विषयों के पेपर अलग-अलग सत्रों में रखे गए हैं, ताकि परीक्षा संचालन सुचारू रूप से हो सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डेटशीट नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ आईसीडीईओएल, कंपार्टमेंट, लेट कॉलेज और विशेष अवसर श्रेणी के विद्यार्थियों पर भी समान रूप से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अंतिम डेटशीट की जानकारी तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी कारणवश भविष्य में कोई संशोधन होता है, तो उसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। इसलिए छात्र नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें। अंतिम डेटशीट जारी होने के बाद कॉलेजों में परीक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्र अब तय कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इससे परीक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed