सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Results for Postgraduate and Law Courses Declared; M.Sc. Botany First Semester Achieves 100 Pass R

HPU Shimla: स्नातकोत्तर और विधि पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित, एमएससी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर का शत-प्रतिशत रहा

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर और विधि पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। 

HPU Shimla: Results for Postgraduate and Law Courses Declared; M.Sc. Botany First Semester Achieves 100 Pass R
एचपीयू शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर और विधि पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। विद्यार्थी अपने-अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। घोषित परिणामों में विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों में उच्च सफलता दर दर्ज की गई है। एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में 98.65 प्रतिशत तथा द्वितीय सेमेस्टर में 98.95 प्रतिशत परिणाम रहा। एमएससी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जबकि तृतीय सेमेस्टर में परिणाम 99.60 प्रतिशत रहा। एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर में 98.85 प्रतिशत और तृतीय सेमेस्टर में 99.63 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है।

Trending Videos


विधि संकाय के अंतर्गत बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के विभिन्न सेमेस्टरों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर में 99.28 प्रतिशत, तृतीय सेमेस्टर में 98.97 प्रतिशत, पांचवें सेमेस्टर में 97.97 प्रतिशत, सातवें सेमेस्टर में 97.35 प्रतिशत तथा नौवें सेमेस्टर में 97.53 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पास प्रतिशत में कंपार्टमेंट मामलों को भी शामिल किया गया है। एमएससी रसायन विज्ञान, बॉटनी और जूलॉजी के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से यह सूचना विभागाध्यक्षों, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय की वेबसाइट के लिए वेब प्रशासन को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed