फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चट्टान से टकराने के बाद गहरी खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, दो की मौत, 25 गंभीर

Thu, 27 Dec 2018 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Dec 2018 10:55 AM IST
hrtc bus fell into deep trench in bilaspur himachal pradesh

नालागढ़ से जयनगर वाया स्वारघाट जा रही बस जामली से दो किमी आगे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हादसे में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शाम करीब 6:45 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद सभी घायलों को निजी वाहनों में जिला अस्पताल लाया गया।


घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहौल

hrtc bus fell into deep trench in bilaspur himachal pradesh

अनुसार बस पहले चट्टान से जा टकराई। इसके बाद गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार बस नालागढ़ से जयनगर वाया स्वारघाट जा रही थी। उक्त रूट पर चलने वाली यह अंतिम बस सेवा थी। जिस कारण बस पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी। इसी दौरान जामली से करीब 2 किमी आगे बस मलोन के पास बस खाई में गिर गई।

hrtc bus fell into deep trench in bilaspur himachal pradesh

घायल जसवंत सिंह ने बताया ने बताया की बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस जब मलोन के पास पहुंची तो अचानक खाई में जा गिरी। जब तक कुछ समझ आता बस खाई में थी। उपयुक्त विवेक भाटिया ने बताया प्रशासन की ओर मरने वाले के परिवार को 25 हजार फौरी राहत जारी की गई। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 10 हजार और अन्य को 5 हजार की राशि फौरी राहत के रूप में जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
hrtc bus fell into deep trench in bilaspur himachal pradesh

हादसे में घायल प्रोमिला और इंद्र सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी अशोक कुमार ने बताया की हादसे में कुलवंत कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी सलेवाल नालागढ़ और रवि कुमार पुत्र बाबू राम निवासी लागघाट जिला सोलन की हादसे में मौत हो गई।

hrtc bus fell into deep trench in bilaspur himachal pradesh

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके अस्पताल पहुंच गया। उपयुक्त विवेक भाटिया, जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर अस्पताल में पहुंच गए और राहत कार्य में जुटे गए। जबकि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने हादसे वाले स्थान पर घटना का जायजा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed