{"_id":"698b3e448c73f0e0a50f9bf9","slug":"information-given-to-students-about-safe-internet-usage-in-jatog-shimla-news-c-19-sml1002-675848-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जतोग में छात्रों को दी सुरक्षित \nइंटरनेट इस्तेमाल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जतोग में छात्रों को दी सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी पर कार्यशाला का आयोजन
ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर फ्रॉड और साइबर सुरक्षा उपायों पर मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई।
नेशनल इनिशिएटिव फॅार साइबर सिक्योरिटी एजुकेशन (एनआईसी) कार्यालय शिमला से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं उपनिदेशक दीपक कुमार ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजनबियों को ऑनलाइन जवाब न दें और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहें। ऑनलाइन धोखाधड़ी (साइबर फ्रॉड) होने पर नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके बाद जल्द से जल्द https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। बैंक को कॉल करके अपना खाता, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई को तुरंत ब्लॉक करवाएं। नजदीकी पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा धोखाधड़ी से जुड़े स्क्रीनशॉट, मैसेज, बैंक स्टेटमेंट और कॉल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता सहित अन्य अध्यापक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos