सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: So far, the winter season has received 14 percent less rainfall than normal. know imd foreca

Himachal Weather: विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

Himachal Weather: So far, the winter season has received 14 percent less rainfall than normal. know imd foreca
माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी से 11 फरवरी तक की अवधि के लिए 117.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में  101.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई। चंबा में सामान्य से 34, कांगड़ा 8, किन्नाैर 52, लाहाैल-स्पीति 13 व शिमला में 17 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि बिलासपुर 28, हमीरपुर 35, कुल्लू 6, मंडी 17, सिरमाैर 13, सोलन 52 व ऊना में सामान्य से 88 फीसदी अधिक बारिश हुई।

Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 4.8, भुंतर 4.4, कल्पा -1.5, धर्मशाला 6.6, ऊना 7.7, नाहन 9.3, पालमपुर 7.0, सोलन 4.7, मनाली 1.7, कांगड़ा 7.2, मंडी 6.1, बिलासपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 8.6, कुकुमसेरी 6.3, सेऊबाग 3.3, बरठीं 4.6, कसाैली 8.5, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 9.0, ताबो -5.7 व नेरी में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 फरवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 16 और 17 फरवरी को राज्य की ऊंचे पहाड़ी  एक दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 4-5 दिनों में राज्य में अधिकतम धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, मंडी के कुछ क्षेत्रों में 11 व 12 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed