सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Vikramaditya Singh said Himachal will emerge from the economic crisis

Shimla News: विक्रमादित्य सिंह बोले- आर्थिक संकट से उभरेगा हिमाचल, जाबरी में महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन हिमाचल इस संकट से उभरेगा और फिर से मजबूत राज्य बनेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Shimla Vikramaditya Singh said Himachal will emerge from the economic crisis
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के तहत जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि फिजूलखर्ची नहीं होनी चाहिए। प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन हिमाचल इस संकट से उभरेगा और फिर से मजबूत राज्य बनेगा। पूर्व की सरकारों के समय भी इस तरह का संकट आया था, लेकिन प्रदेश निरंतर आगे बढ़ता रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।  
Trending Videos

उन्होंने कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और इसी दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश सरकार हिम ईरा ब्रांड के माध्यम से देश के कोने-कोने में प्रदेश की महिलाओं द्वारा तैयार किये स्थानीय उत्पादों को बेच रहा है तथा महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिल रहा है। साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से महिला मंडल का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल भवन का महिलाएं अपनी आजीविका को मजबूत करने के लिए सही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका निरंतर प्रयास रहता है। लोगों के साथ संवाद होना चाहिए, जिन लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है, उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए और हमें अपने बुजुर्गों का भी ऋणी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धामी कॉलेज हमारे क्षेत्र की शान है और वहां पर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग लंबे समय से चली  आ रही है। धामी सीएचसी को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में तीव्र गति में कार्य किया जा रहा है। सुन्नी क्षेत्र में अस्पताल में 100 बेड की क्षमता कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में  रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना स्कीम बनाई जा रही है जिससे इस क्षेत्र के छूटे हुए घरों को लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई की योजनाओं के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जायसी मंदिर के पास खेल का  मैदान बनाया जाएगा। इसके अलावा जिम के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए है। उन्होंने कहा कि मंगला माता से भीगड़ी सड़क की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बजट जारी किए जाएगा। उन्होंने कहा कि बठमाना पंचायत के लिए अभी तक 20 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए जारी किया चुका है।

पुलिस को दें नशे की सूचना
उन्होंने कहा कि चिट्टे के कारण युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। अगर आपके आसपास लोग नशे के कारोबार से जुड़े है तो उनकी सूचना पुलिस को दें। विकास कार्य तभी लाभ देंगें जब हमारी युवा पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। पूर्व विधायक सोहन लाल ने कहा कि महिला मंडल भवन से विभिन्न कार्यों के लिए मदद मिलेगी। महिला मंडल का गांव के लिए बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed