{"_id":"698c72fb46a8fcd9010891ff","slug":"private-school-childrens-uniforms-become-costlier-by-up-to-rs-450-shimla-news-c-19-sml1002-676208-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निजी स्कूलों के बच्चों की वर्दी 450 रुपये तक महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निजी स्कूलों के बच्चों की वर्दी 450 रुपये तक महंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल यूनिफॉर्म की खरीदारी से बाजारों में रौनक, ब्लेजर के दाम 920 से 1680 रुपये तक
स्कूल शूज अब 1250 रुपये तक मिलेंगे दीक्षा सरोय
शिमला। राजधानी के निजी स्कूलों में बच्चों की स्कूल वर्दी (यूनिफाॅर्म) के दामों में पिछले वर्ष के मुकाबले 450 रुपये तक की बढ़ौतरी हुई है। बीते वर्ष स्कूल के शूज 1199 रुपये और इस वर्ष 1250 रुपये तक बिक रहे हैं। शर्ट 300 रुपये से बढ़कर 340 रुपये और ट्रैक सूट 1550 रुपये से बढ़कर अब 1700 रुपये तक बिक रहा है। ब्लेजर 920 से 1680 रुपये तक बिक रहा।
शहर की दुकानों में इन दिनों बच्चों की पाठ्य सामग्री और यूनिफाॅर्म की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले बच्चों की स्कूल यूनिफाॅर्म की शर्ट, जूतों, ट्रैक सूट और अन्य सामान के दामों में बदलाव हुआ है। इनमें कुछ चीजें महंगी हुई हैं तो कुछ 10 से 20 रुपये तक सस्ती भी हुई हैं। शहर की नामी यूनिफाॅर्म दुकानों में जहां शहर के सभी निजी स्कूलों की यूनिफाॅर्म मिलती है उनमें हाथों हाथ स्टॉक बिक रहा है।
वहीं इनमें कुछ स्कूलों का सामान आ गया है तो कुछ का ऑर्डर दिया है। शहर की दुकानों में इस समय टी शर्ट 350 से 430, टाई 40 से 100, बेल्ट 50 से 100, सॉक्स 70 से 100, वूलन सॉक्स 70 से 120 रुपये, दस्ताने 140 रुपये और ब्लेजर 920 से 1680 और स्वेटर 520 से 940 रुपये तक बिक रही है। बच्चों के ट्रैक सूट के दामों में भी बढ़ौतरी हुई है। पिछले वर्ष ट्रैक सूट 1550 रुपये का बिक रहा था अब यह 1700 रुपये तक बिक रहा है। संवाद
अभिभावक बोले, महंगाई पर हो नियंत्रण
बच्चों की यूनिफॉर्म खरीदने आए अभिभावकों ने कहा कि हर सामान महंगा हो रहा है। सरकारों को महंगाई के नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए। अभिभावक एकता धांटा ने कहा कि उनका बच्चा निजी कान्वेंट स्कूल में पढ़ रहा है जिसके लिए वह यूनिफाॅर्म की खरीदारी करने आई हैं। उन्होंने कहा कि दामों में बदलाव हुआ है कुछ चीजों के दाम बढ़े हैं।
अभिभावक सुनीता कश्यप ने कहा कि उनका बच्चा शहर के एक डीएवी स्कूल में पढ़ता है। दुकानों में अभी पूरा सामान नहीं आया है। इसलिए इंतजार करना पड़ेगा। जूतों और शर्ट के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos