सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News CM Sukhu returns from Delhi discusses RDG with high command fails to meet Nadda

Himachal News: सीएम सुक्खू दिल्ली से लौटे, आरडीजी को लेकर हाईकमान से चर्चा; नड्डा से नहीं हो पाई मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से लौट आए हैं। किन-किन से दिल्ली में मुलाकात हुई और क्या कुछ चर्चा हुई इसको लेकर मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया।

Himachal News CM Sukhu returns from Delhi discusses RDG with high command fails to meet Nadda
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर दिल्ली से शिमला लौट आए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश सरकार के कार्यों और संगठन के मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली आरडीजी बंद कर दी है, जिससे राज्य को होने वाले नुकसान सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बुधवार को उनका दिल्ली में रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा था, लेकिन कल 12 फरवरी को कैबिनेट बैठक होने के कारण वह शिमला लौट आए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ने आरडीजी पर सहयोग की अपील उनसे करनी थी। सीएम ने कहा कि वह जल्द प्रधानमंत्री से मुलाकात कर आरडीजी बहाल करने की मांग करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed