सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youngman died in Bharmour, suspected drug overdose, two friends arrested

Himachal: भरमौर में युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्त गिरफ्तार, गाड़ी में मिला 2.15 ग्राम चिट्टा

संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 

youngman died in Bharmour, suspected drug overdose, two friends arrested
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब युवक के साथ ठहरे पंजाब के जालंधर से आए दो दोस्तों को 2.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। मृतक की पहचान रोहित निवासी भरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिवांशु दुआ (30) निवासी बस्ती पीर डाढ़ महाराजा गार्डन, जालंधर और कर्ण (25) निवासी मखदुमपुरा, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 8 फरवरी को जालंधर से आए दोनों युवक ग्राम पंचायत सचुई के गांव बाड़ी में रमेश चंद के घर ठहरे थे।

Trending Videos

दोनों रोहित के दोस्त बताए जा रहे हैं। उसी रात रोहित भी उनके साथ कमरे में रुका। अगली सुबह जिवांशु ने परिजनों को फोन कर रोहित के बेहोश होने की सूचना दी। परिजन और स्थानीय लोग रोहित को तुरंत सिविल अस्पताल भरमौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिजनों को किसी साजिश का संदेह नहीं था, लेकिन बाद में मौत के कारणों की जांच की मांग की गई। पुलिस पूछताछ में संदेह गहराया कि रोहित ने दोनों दोस्तों के साथ नशे का सेवन किया था। पूछताछ के दौरान जिवांशु ने खुलासा किया कि वह निजी कार से जालंधर से भरमौर आया था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में हेलीपैड के पास खड़ी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में रखे टूल बॉक्स के जैक के अंदर से दो पारदर्शी पॉलीथिन में 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत और नशे के बीच संबंधों की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल जालंधर के दोनों युवकों को चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की जमानत हो चुकी है। - विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed