सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information on dental care given to children in Junga

Shimla News: जुन्गा में बच्चों को दी दांतों के रखरखाव की जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information on dental care given to children in Junga
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. राजेश ठाकुर ने बच्चों को दांत के रखरखाव और जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि दांत से जहां मनुष्य के चेहरे की सुंदरता बढ़ती है वहीं स्वस्थ दांत होने से भोजन की पाचन प्रक्रिया भी बेहतर बनती है। डॉ. राजेश ने बताया कि सांसों की दुर्गंध, केविटी और मसूड़ों की बीमारियों को रोकने के लिए हर व्यक्ति को दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। मीठा खाने के तुरंत बाद मुंह को साफ करें। जंक अथवा फास्ट फूड मानव शरीर के लिए हानिकारक है। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर के माध्यम से दांतों में लगने वाली बीमारियों और इससे बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा, प्रधानाचार्य महेश शर्मा, दंत तकनीशियन राजेश शर्मा, एनडीके काउंसलर प्रवीण शर्मा के अतिरिक्त विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article