फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Instructions for pensioners to complete e-KYC

Shimla News: पेंशनरों को ई-केवाइसी करवाने के निर्देश

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions for pensioners to complete e-KYC
शिमला। जिला कल्याण विभाग ने 7,764 पेंशनरों को ई-केवाइसी जल्द करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला शिमला के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य जुलाई 2025 में जिला कल्याण अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरंभ किया था। जिले में अब तक 79,263 लाभार्थियों की ई-केवाईसी हो चुकी है लेकिन सात हजार से अधिक पेंशनरों ने अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया है। ई-केवाईसी सत्यापन न करवाने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article