फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Issue of Himachal's Bulk Drug Park raised in Rajya Sabha; work accelerates following environmental clearance.

Bulk Drug Park: राज्यसभा में उठा बल्क ड्रग पार्क का मुद्दा, पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद कार्यों में आई तेजी

Fri, 07 Aug 2026 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

 ऊना जिले के हरोली में 1000 करोड़ की केंद्रीय सहायता से विकसित हो रहे बल्क ड्रग पार्क की प्रगति पर राज्यसभा में सांसद हर्ष महाजन के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने विस्तृत जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Issue of Himachal's Bulk Drug Park raised in Rajya Sabha; work accelerates following environmental clearance.
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में 1000 करोड़ की केंद्रीय सहायता से विकसित हो रहे बल्क ड्रग पार्क की प्रगति पर राज्यसभा में सांसद हर्ष महाजन के सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने विस्तृत जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी आई है। जलापूर्ति प्रणाली का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सड़क नेटवर्क और कंपाउंड वॉल का 10 और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क का 12 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है और योजना की अवधि वित्त वर्ष 2026-27 तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लिखित उत्तर में बताया कि 11 अक्तूबर 2022 को परियोजना के लिए 1000 करोड़ की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई थी। पहली किस्त के रूप में 225 करोड़ 20 फरवरी 2023 को जारी किए जा चुके हैं। वहीं, हिमाचल सरकार ने अपने हिस्से के 118.46 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 35.53 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। पार्क में जलापूर्ति प्रणाली, विद्युत अवसंरचना, कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) विद जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, स्टीम जनरेशन सिस्टम, कॉमन वेयरहाउस, सॉल्वेंट रिकवरी सिस्टम, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी साझा आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सीईटीपी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्टीम सिस्टम, कॉमन वेयरहाउस, एडवांस्ड लेबोरेटरी टेस्टिंग सेंटर और अन्य प्रमुख परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं या फिर निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


केंद्र ने बताया कि पर्यावरण स्वीकृति, पेड़ों की कटाई की अनुमति और अन्य औपचारिकताओं के कारण परियोजना में देरी हुई। हालांकि 25 सितंबर 2025 को पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद अधिकांश कार्य और खरीद प्रक्रिया चरण में पहुंच गए हैं। योजना संचालन समिति, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और हिमाचल सरकार की हाई पावर्ड कमेटी नियमित समीक्षा कर रही है। सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क प्रदेश के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। इसके शुरू होने से फार्मा उद्योग को नई गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed