{"_id":"6a6dfc7852a7ef1b7c07fc05","slug":"kashika-chandra-takes-first-place-in-the-poster-making-competition-shimla-news-c-19-sml1002-762916-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में काशिका चंद्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में काशिका चंद्र प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को जवाहरलाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से जीवन बचाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में काशिका चंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। हंस जोशी और दीपिका ने संयुक्त रूप से दूसरा, दिव्या और अंजलि जायसवाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) हिमाचल प्रदेश ने अंगदान जीवन संजीवनी अभियान-2026 के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम से पूर्व सोटो की टीम ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामायनी बिष्ट और एसोसिएट प्रोफेसर अंजना भारद्वाज से शिष्टाचार भेंट की। मुख्य अतिथि आईजीएमसी के रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. संजीव ने विद्यार्थियों को जीवित एवं मरणोपरांत अंगदान के महत्व की जानकारी दी। प्रतियोगिता में सचिन कुमार, खनक, पल्लवी चंदेल, जिज्ञासा, देवांश, निरुपमा, सरस, हितेश, शुभम चौहान, करण कौंडल और नरेश कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद