सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Keylong: Tenzin Tashi Scores Goal in Ice Hockey Asia Cup, Named Player of the Match

केलांग: आइस हॉकी एशिया कप में तंजिन टशी ने दागा गोल, बने प्लेयर ऑफ मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

जनजातीय जिले के युवा खिलाड़ी तंजिन टशी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आइस हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है।

Keylong: Tenzin Tashi Scores Goal in Ice Hockey Asia Cup, Named Player of the Match
तंजिन टशी बने प्लेयर ऑफ मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले के युवा खिलाड़ी तंजिन टशी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आइस हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत बनाम मकाऊ (चीन) के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर इतिहास रच दिया। उन्होंने निर्णायक मौके पर गोल कर टीम इंडिया को मजबूती दिलाई और पूरे मुकाबले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

Trending Videos

आशुतोष आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रथम
 देहरादून में हुई आइस स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप में मनाली के पलचान के आशुतोष ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। बर्फ पर उनके बेहतरीन संतुलन, गति और तकनीक ने सभी को प्रभावित किया। दूसरा स्थान शिमला के राघव ने हासिल किया। आशुतोष की इस जीत के पीछे उनकी लगातार मेहनत, अभ्यास और समर्पण का बड़ा योगदान रहा। इस शानदार प्रदर्शन के बाद आशुतोष ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और परिवार में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed